रामायण की 'सीता' ने शेयर की हनीमून की तस्वीर, जानिए कब और कहां मिली थीं वो अपने Real राम से?

नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण देश में लॉकडाउन है तो वहीं इस दौरान जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' को दोबारा से प्रसारित किया गया, जिसके कारण इसमें राम, लक्ष्मण, सीता और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार एक बार फिर पॉपुलर हो गए हैं, यही वजह है कि 'रामायण' के कलाकार इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, जिनमें से 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया का नाम प्रमुखता से लिया जाता है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ दिन पहले अपनी शादी की तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या आप जानना चाहते हैं कि मैं अपनी लाइफ के रीयल राम से कहां मिली।

एड शूट के दौरान हुई दीपिका-हेमंत की मुलाकात

एड शूट के दौरान हुई दीपिका-हेमंत की मुलाकात

तो अब दीपिका ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया है, दीपिका ने सोशल मीडिया पर थ्रो बैक तस्वीरें अपलोड की हैं और लिखा है कि मैं आप लोगों को बताना चाहती थी कि मैं अपने रियल लाइफ राम से कैसे मिली, मेरे पति का परिवार 1961 से पारंपरिक भारतीय कॉस्मेटिक्स बनाने और बेचने का काम करता है, जिसका नाम 'श्रृंगार' है, मैंने बॉलीवुड में 'सुन मेरी लैला' नाम की फिल्म से कदम रखा था, इसी फिल्म की शूट के दौरान मेरी पहली मुलाकात मेरे पति हेमंत टोपीवाला से हुई थी, क्योंकि फिल्म में एड उन्हीं की कंपनी का था, हालांकि ये एक फार्मल मुलाकात थी लेकिन शायद हम दोनों ने मन ही मन एक-दूसरे को पसंद कर लिया था।

दीपिका ने शेयर की हनीमून की तस्वीर

इसके बाद कुछ साल बीत गए, फिर हेमंत ने एक दिन मुझे मेरे घर के पास स्थित पार्लर में देखा, उसके बाद इन्होंने हमारी कॉमन फ्रेंड से संपर्क किया और फिर हम मिले और हमने 2-3 घंटे साथ में बिताने के बाद एक-दूसरे का हमसफर बनने का फैसला किया और अपनी पसंद घरवालों को बता दी और फिर मेरे जन्मदिन यानी कि 29 अप्रैल को हमारा रिश्ता घरवालों ने पक्का कर दिया और साल 1991 में हमारी शादी हो गई, शादी के बाद हनीमून पर हम स्विजरलैंड गए थे क्योंकि हेमंत ने मुझसे पूछा था कि तुम हनीमून पर कहां जाना चाहती हो, तो मैंने कहा सपनों की नगरी स्विजरलैंड, हम शादी के बाद पहले दिल्ली गए, वहां एक दिन रूके क्योंकि मुझे संसद सत्र अटेंड करना था और उसके बाद हम स्विजरलैंड पहुंचें, जहां हमने बहुत बढ़िया वक्त बिताया, दीपिका ने स्विजरलैंड की एक तस्वीर भी साझा की है।

दीपिका को शादी से दो बेटियां हैं

गौरतलब है कि दीपिका चिलखिया की शादी हेमंत टोपीवाला से हुई है और उनकी दो बेटियां हैं, एक बेटी का नाम निधी और दूसरी का जूही है, हेमंत टोपीवाला की एक कॉस्मैटिक कंपनी है, दीपिका अपने पति की कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम की हेड हैं, उनके पति की कंपनी श्रृंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेलपॉलिश बनाती है।

दीपिका चिखलिया बहुत जल्द एक बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं...

दीपिका चिखलिया बहुत जल्द एक बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं...

बता दें कि अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली दीपिका चिखलिया बहुत जल्द एक बॉयोपिक में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम सरोजनी है।दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी, उन्होंने हाल ही में इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था, फिल्म सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं, इस फिल्म को आकाश नायक और धीरज मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+