'हे राम, हे राम...', दिल्ली AIIMS में हाफ डे की छुट्टी पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तंज
Ram Mandir News: नई दिल्ली में एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी 4 अस्पतालों में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने के फैसला किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले की विपक्षी नेताओं ने आलोचना की है।
एम्स, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों के अधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। हालांकि महत्वपूर्ण और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, ''हैलो, हनुमान, प्लीज, 22 तारीख को किसी मेडिकल इमरजेंसी स्थिति में न जाएं....और अगर आप इसे दोपहर 2 बजे के बाद समय निकाल कर जाते हैं, तो एम्स दिल्ली मर्यादा पुरूषोत्तम राम के स्वागत के लिए समय निकाल रहा है।''
प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा, ''खैर, मुझे आश्चर्य है कि क्या भगवान राम इस बात से सहमत होंगे कि उनके स्वागत के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बाधित की जाएगी। हे राम, हे राम!''
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने दावा किया कि, ''वास्तव में लोग, अस्पताल में के बाहर अपनी बारी का के इंतजार में एम्स के गेट पर ठंड में बाहर सो रहे हैं। गरीब और मरने वाले लोग इंतजार कर सकते हैं क्योंकि कैमरे और पीआर के लिए मोदी को प्राथमिकता दी गई है।"
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भी इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है कि, "यह विश्वास से परे है कि मरीजों की जान खतरे में डाली जा रही है, सिर्फ इसलिए कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक कार्यक्रम की निवार्ध कवरेज चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications