पाकिस्तान के कब्जे में जो भी हिस्सा है वह हमारा है और वह हम तक आएगा: राम माधव
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 के खत्म किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने बड़ा बयान दिया है। राम माधव ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश के कब्जे में जो भी हिस्सा है वह हमारा है और वह हम तक आएगा। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए राम माधव ने कहा कि बतौर भारतीय यह हम लोगों की जिम्मेदारी है कि हम लोग कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ें। दरअसल राम माधव जम्मू कश्मीर में के मसले पर नया भारत, नया कश्मीर विषय पर अपनी राय रख रहे थे, इसी दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ें।

राम माधव ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ जुड़ना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले छह दशक से कश्मीर के लोगों के मन में अलगाववादी विचार भरे गए हैं, लिहाजा बतौर भारतीय हमे कश्मीर को पाकिस्तान के चश्मे से देखने की जरूरत नहीं है। इससे पहले जिस तरह से पाकिस्तान ने इस पूरे मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उसपर राम माधव ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, लिहाजा पाकिस्तान को इस मसले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से राज्य में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं अनुच्छेद 370 को लेकर पाकिस्तान भी तिलमिलाया हुआ। यहां तक कि पाकिस्तान ने तो परमाणु हमले की चेतावनी तक दे दी है। यहां तक की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। इस बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पहली बार श्रीनगर का दौरा किया और दूरबीन से पीओके का जायजा लिया। उन्होंने नियंत्रण रेला (एलओसी) पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को दूरबीन के जरिए देखते हुए नजर आए। सेना प्रमुख ने उत्तरी कमान की अपनी यात्रा के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनाती और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications