बोले रामदेव- मोदी हैं देशभक्त,जो हमारे एक भी जवान का सिर काटे, उसके 100 सिर काटो
रामदेव ने कहा कि पतंजलि के सिर्फ पाँच औषधियों में गोमूत्र इस्तेमाल किया जाता है।
देहरादून। योगगुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि के उत्पादों से जुड़ी एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अगर वो हमारे एक भी जवान का सिर काटते हैं, तो हमें उनके 100 सिर काटने चाहिए।
रामदेव ने कहा कि हमें इजरायल के नियम पर चलना चाहिए। अगर वो हमारे 1 या 2 जवानों के सिर काटें तो हमें उनके 100 सिर काट डालने चाहिए।

मोदी है देशभक्त
रामदेव ने प्रेसवार्ता में कहा कि मैंने इन जवानों के रिश्तेदारों क रोते और यह पूछते हुए देखा है कि मेरे बच्चों के शव के साथ क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके खून में देश भक्ति है और वो भी कर्त्वय से पीछे नहीं हटेंगे।
वहीं पतंजलि के उत्पादों पर रामदेव ने जानकारी दी कि 2016-17, पतंजलि का टर्नओवर 10561 करोड़ हुआ। यह टर्नओवर सुनकर विदेशी कंपनियों को कपालभाति करना होगा।
शहीदों के बच्चों के लिए स्कूल
उन्होंने कहा कि हमारा मुनाफा 100 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।
रामदेव ने कहा मेरे बाद भी पतंजलि का उत्तराधिकारी कोई व्यापारी नही होगा बल्कि कोई सन्यासी ही होगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि FASSI के मफदण्डों को पूरा करती है, हमारा लक्ष्य मुनाफ़ा नहीं है। हमारे उत्पादों की शुद्धता पर कोई आरोप नही लगा सकता और एक दो साल में पतंजलि सबसे बड़ा ब्रांड होगा।
रामदेव ने घोषणा की कि शहीदों के बच्चों के लिए पतंजलि आवासीय स्कूल की शुरुआत होगी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications