Rakshabandhan 2023: पीएम मोदी के गाल को चूमा फिर कलाई पर नौनिहालों ने बांधी राखी
रक्षाबंधन का त्यौहार आज देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने छोटी-छोटी बच्चियां पहुंची थी। बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधने के साथ उन पर खूब प्यार लुटाया। एक बच्ची ने तो राखी बांधते ही पीएम मोदी के गाल को चूम लिया। इस पर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे।

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने खुद ये फोटो शेयर की जिसमें एक बच्ची पीएम मोदी के गाल को चूमती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में स्कूल की छात्राएं पीएम मोदी की कलाई में राखी बांधती हुई दिख रही हैं। इस मौके पर देश की प्रधानमंत्री को एनसीसी की छात्राओं ने भी राखी बांधी।
प्रधानमंत्री मोदी भी बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पीएम ने स्कूल छात्राओं से बातचीत की और उनको आर्शीवाद दिया।
प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा "मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।"
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi celebrated #RakshaBandhan with children at 7, Lok Kalyan Marg in Delhi today. pic.twitter.com/reXvBDHr40
— ANI (@ANI) August 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications