Raksha Bandhan: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है पाकिस्तान का ये बाजार, ऐसे मनाते हैं रक्षाबंधन का त्योहार
Raksha Bandhan in Pakistan: रक्षाबंधन की त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई पर धागा बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने की कसम खाता है। भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है मगर क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी काफी हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है।
बताते चलें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में जो लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, वो काफी अच्छी तरह इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। बाजारों में रक्षाबंधन से पहले एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बाजार में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में चलिये जानते हैं इस बार पाकिस्तान में किस तरह भाई-बहन के इस त्योहार को मनाया जा रहा है।

पाकिस्तान में आज भी गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिलती है। रक्षाबंधन की बात करें तो इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बहनें अपने मुस्लिम भाईयों से रक्षा का वचन लेती हैं।
बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर पाकिस्तान के कराची में स्थित स्वामी नारायण मंदिर का माहौल देखने को मिलता है। पाकिस्तान के इस मंदिर परिसर में काफी भीड़ उमड़ी हुई रहती है। इस मंदिर में राखियों की खरीदारी खूब की जाती है। साथ ही यहां पर खाने-पीने के भी स्टॉल्स देखने को मिलते हैं।
बताते चलें कि पाकिस्तान में अच्छी खासी संख्या में भारतीय लोग रहते हैं। 2.5 लाख के लगभग हिंदू जनसंख्या यहां रहती है और ऐसे में रक्षाबंधन की बात करें तो इस त्योहार में देश में खूब चकाचौंध देखने को मिलती है। स्वामी नारायण मंदिर की खासतौर से बात करें तो इस मंदिर में राखी के टाइम पर माहौल अलग ही रहता है।
ऐसा ही कुछ इस बार भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को Saima parizada Vlogs नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला पाकिस्तान के उस मार्केट में घूम रही है, जहां रक्षाबंधन से पहले खूब चकाचौंध है। यहां वो खाने-पीने की जगहों पर भी जाती है और स्टॉल लगा रहे दुकानदारों से बातचीत करती है।












Click it and Unblock the Notifications