Raksha Bandhan 2023: 'कहीं रिश्ता खून का तो कहीं धागे का', ये हैं राजनीति के दिग्गज भाई-बहन
Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन के पर्व पर हम आज उन राजनेताओं की बातें करेंगे जो आपस में भाई-बहन हैं। कहीं तो उन्हें ईश्वर ने भाई-बहन बनाकर भेजा है तो कहीं पर वो राखी के धागे के जरिए एक-दूसरे के भाई-बहन बने हैं, जो वैसे तो दुनिया में कहीं भी रहें लेकिन राखी पर एक-दूसरे के साथ जरूर होते हैं।

राहुल गांधी -प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश की राजनीति के सबसे चर्चित भाई-बहन हैं। दोनों एक-दूसरे की ढाल भी हैं और साथी भी, राजनीति के मंच पर भी दोनों भाई-बहन ने आत्मीय रिश्ते की गरिमा बनाई हुई है।
तेजस्वी यादव-मीसा भारती-तेज यादव
बिहार की राजनीति के ये तीनों नामचीन चेहरे हैं। सियासत की दुनिया में तो तीनों भाई-बहन अपने कामों के लेकर हमेशा चर्चित रहते हैं तो वहीं असल जिंदगी में भी तीनों भाईयों के बीच काफी प्रेम और समझदारी नजर आती है।
उमर अब्दुल्ला और सारा पायलट
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन सारा उब्दुल्ला की शादी कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट से हुई है, हालांकि सारा पायलट मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन अपने पति की ढाल बनकर उनके साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलती हैं।
स्व. सुषमा स्वराज और पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू
ये दोनों लोग राखी भाई-बहन थे, दोनों का रिश्ता काफी अनमोल था। सुषमा स्वराज के निधन के बाद वैंकेया नायडू ने भावुक होते हुए कहा था कि 'आज मेरी बहन चली गई, अब मैं राखी किससे बंधवाऊंगा, अब मेरी कलाई हमेशा खाली ही रहेगी।'
उमा भारती-लालजी टंडन
बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती और पार्टी के कद्दावर नेता लालजी टंडन भी आदर्श भाई-बहनों की लिस्ट में आते थे, दोनों ही एक-दूसरे के रक्षा कवच बनकर हमेशा खड़े रहते थे। लालजी टंडन के निधन पर उमा भारती ने कहा था कि 'वो केवल मेरे भाई ही नहीं बल्कि मेरे मार्गदर्शक और मेरी प्रेरणा भी थे।'
पीएम मोदी और पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल
पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात की पूर्व सीएम आंनदी बेन पटेल भी आइडियल भाई-बहन की लिस्ट में आते हैं। मोदी आनंदीबेन पर बहुत भरोसा करते हैं जिसका सबूत दुनिया को तब मिला जब पीएम बनने के बाद उन्होंने गुजरात की सत्ता आनंदीबेन को दी थी, वो उन्हें बहन कहकर ही संबोधित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications