VIDEO: 'मास्टर जी' ने राखी को पेड़ से लटकाया, नहीं पता था, ऐसा होगा, निकल गई चीख
नई दिल्ली। अपने अजीबोगरीब वीडियो की वजह से चर्चा में रहने वाली राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है। राखी ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया है। इसमें वो एक स्टंट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मास्टर जी (डायरेक्टर) उनसे स्टंट करवा रहे हैं लेकिन उन्हें साफ नहीं बताते हैं कि क्या होने वाला है। ऐसे में जैसे ही राखी उछलती हैं तो जोर से चीखती हैं।
Recommended Video

स्टंट सीन के दौरान का वीडियो
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शूटिंग के दौरान उनका बुरा हाल हो गया है। वो तार के सहारे हवा में उड़ने का सीन शूट कर रही हैं। इसमें वो काफी घबरा गईं। राखी डायरेक्टर से पूछती हैं कि करना क्या होगा, तो वो कुछ नहीं बताते। राखी सावंत जैसे ही हवा में उड़ती हैं जोर-जोर से चीखती हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
राखी ने इस वीडियो को शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, बैंड बजा दी मेरी, ये मेरा फर्स्ट टाइम है। राखी सावंत के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। कई यूजर्स ने उनका वीडियो पसंद किया है तो कई ने ये भी कह दिया कि इसमें इतना ड्रामा करने की जरूरत नहीं थी।

सावंत सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं वीडियो
राखी सावंत लगातार अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस साल जुलाई में उन्होंने सोशल मीडिया पर ही बताया था कि उन्होंने शादी कर ली है। इसके बाद लगातार वो दुल्हन की ड्रेस में तस्वीरें शेयर करती रही हैं। राखी ने एनआरआई रितेश से सीक्रेट शादी का दावा किया है। राखी ने पति की पहचान छिपाई हुई है। राखी का कहना है कि उनके पति शर्मीले हैं इसलिए कैमरा के सामने नहीं आते। इसके बाद भी वो कई तरह के वीडियो शेयर करती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications