राखी सावंत की ननद ने रेस्टोरेंट में दीपक कलाल को गिरा-गिराकर मारा, दोस्त ने बनाया वीडियो
राखी सांवत की ननद ने रेस्टोरेंट में दीपक कलाल को गिरा-गिराकर मारा, दोस्त ने बनाया वीडियो
नई दिल्ली। राखी सावंत की ननद ने उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड रहे दीपक कलाल को रेस्टोरेंट में जमकर पीट दिया। खुद राखी ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की दीपक को लात-घूंसे मार रही है। इस पर राखी ने लिखा कि मेरे पति रितेश की बहन ने दीपक की आज जमकर धुलाई कर दी। इंस्टा पर शेयर ये वीडियो बाद में उन्होंने हटा दिया। हालांकि राखी के दावे में कितनी सच्चाई है और ये वीडियो कितना सही है, ये सिर्फ राखी ही जानती हैं।

रितेश को गाली देने से थी नाराज
हाल ही में राखी ने जब अपनी शादी हो जाने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी तो दीपक कलाल ने उनको भला बुरा कहा था। एक वीडियो में कलाल ने रितेश को भी अपशब्द कहे थे। इसी से रितेश की बहन गुस्सा थीं और एक रेस्टोरेंट में दीपक को बैठा देख उसके साथ मारपीट की। उसके एक दोस्त ने इसकी वाडियो भी बना ली। जिसके बाद इसे इंस्टा पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दिख रही लड़की दीपक को मारते हुए कह रही है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई राखी और रितेश को गाली देने की, दोनों से माफी मांगो। इस पर दीपक हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखते हैं।

राखी ने दीपक से शादी का किया था ऐलान
राखी सावंत ने कुछ समय पहले बाकयदा मीडिया के सामने आकर अपने और दीपक के बीच रिश्ता होने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इसके कुछ दिन बाद हाल में उन्होंने ऐलान किया कि वो रितेश नाम के शख्स से शादी कर चुकी हैं। जसके बाद कलाल ने राखी के पति के लिए अपशब्द कहे थे। इसके बाद राखी ने भी खराब भाषा का इस्तेमाल किया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने एक तरफ दीपक कलाल के मजे लिए तो वहीं राखी को लेकर भी सवाल उठा दिए। यूजर्स ने कहा कि झूठ फैलाने का जैसा रिकॉर्ड राखी आपका है, उसको देखते हुए कुछ नहीं पता कि कौन पीट रहा है कौन पिट रहा है और इसमें सच्चाई कितनी है। एक यूजर ने लिखा, दीपक और राखी दोस्त हैं। वो ये सब जानबूझ कर पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहे हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications