राखी सावंत ने बाथरूम में लेटकर बनाया वीडियो, सिर के पीछे कमोड देख लोगों ने सुना दी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। अपने उल्टे-सीधी वीडियो शेयर करने के लिए पहचान रखने वाली राखी ने इस दफा बाथरूम से वीडियो शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि मैं अभी यूके में हूं और लंदन की क्वीन मेरी फैन है।

 यूके में मेरा दिल नहीं लगता: राखी

यूके में मेरा दिल नहीं लगता: राखी

इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा- लंदन की क्वीन मेंरी फैन है लेकिन मैं बॉलीवुड आ रही हूं। इस वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं- मैं अभी यूके में हूं और मैंने तय किया है कि मैं फिर से बॉलीवुड में आ जाऊं। मेरा दिल यहां नहीं लगता। मैं मम्मी के ऑपरेशन के लिए मुंबई आई थी। यहां सबकुछ अच्छा है, यहां लंदन की क्वीन मेरी फैन है और मेरा घर भी एयरपोर्ट के बिल्कुल बगल में है लेकिन मेरा यहां दिल नहीं लग रहा।

राखी वीडियो में दीपिका पादुकोण, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और करण जौहर का नाम लेते हुए कह रही हैं कि ये लोग मुझे कॉल करके वापस आने के लिए कह रहे हैं।

यूजर्स ने कर दी खिंचाई

वीडियो में राखी डार्क पिंक बालों और लिपस्टिक के साथ दिखाई दे रही हैं। राखी ये भी कह रही हैं कि कितने लोग चाहते हैं कि मैं मुंबई आ जाऊं, देखो धक्का-मुक्की कोई नहीं करेगा। राखी से इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में राखी बाथटब में लेटकर बातें करती दिख रही हैं। उनके सिर के पीछे कमोड भी नजर आ रहा है, जिस पर कई यूजर्स ने राखी की खिंचाई भी की है। कई यूजर्स ने कहा कि कम से कम सिर तो कमोड से दूर रख लो।

बाथटब से पहली भी शेयर कर चुकीं तस्वीरें

बाथटब से पहली भी शेयर कर चुकीं तस्वीरें

कंट्रोवर्सी क्‍वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत ने कोई पहली बार बाथटब से तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। पहले भी वो बाथरुम में नहाते हुए फोटो शेयर कर चुकी हैं। राखी सावंत अपनी शादी को लेकर भी लगातार वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते साल उन्होंने तब सबको चौंका दिया था जब वो सिंदूर लगाकर सामने आई थीं और कहा कि मैं शादी कर चुकी हूं। हालांकि उन्होंने पति से मिलवाने से इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+