वीडियो में अपनी हरकत देख शर्मिंदा हुईं राखी सावंत, बोलीं- क्या हो जाता है मुझे!

मुंबई, 13 जुलाई। फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर उनके वीडियो लोगों के सामने आते रहते हैं जिसमे वो कभी डांस करती हुई दिखती हैं तो कभी लोगों को डांस सिखाते हुए दिख जाती हैं। उन्हें इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। राखी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके फैंस राखी को इस तरह के वीडियो में देखना काफी पसंद करते हैं, लेकिन खुद राखी को कभी-कभी इस तरह की अपनी हरकत पर शर्मिंदगी महसूस होती है।

Recommended Video

      वीडियो में अपनी हरकत देख शर्मिंदा हुईं राखी सावंत, बोलीं- क्या हो जाता है मुझे!

      खुद शर्मिंदा हुईं राखी

      खुद शर्मिंदा हुईं राखी

      राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमे देखा जा सकता है कि वह पैपराजी वीडियो में जमकर नाच रही हैं। वह अपडी पोडू गाने पर थिरक रही हैं, वह गाने पर अपने आप ही डांस करने लगती हैं और इसके बाद ठहाके लगाकर हंसती हैं फिर अंदर चली जाती हैं। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो पर खुद राखी सावंत ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा मुझे क्या हो जाता है कभी-कभी। राखी के इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

      लोगों ने पूछा- इसे दौरे पड़ते हैं क्या

      लोगों ने पूछा- इसे दौरे पड़ते हैं क्या

      एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करके लिखा, ये पागल है,उस दिन स्प्रे बांट रही थी। इसका कुछ नहीं हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, पता नहीं क्यों लेकिन जब भी मैं इसे देखती हूं तो तो गुस्सा आती है, ये ओवर एक्टिंग करती है, पता नहीं लोगों को क्यों लगता है कि यह मनोरंजन है। मुझे लगता है कि यह लोगों का ध्यान खींचने के लिए हर रोज यह करती है। जबकि एक यूजर ने लिखा, इसको दौरे पड़ते हैं क्या।

       कई ने की तारीफ

      कई ने की तारीफ

      कई ऐसे लोग भी थे जिन्होंने राखी के इस वीडियो की तारीफ की और लिखा, राखी आप फुल इंटरटेनमेंट हो, लोगों को हंसाना हर किसी के बस की बात नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा लाल छड़ी मैदान खड़ी, जबकि कई अन्य यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी कमेंट किया है।

      बिग बॉस के 14वें सीजन में भी दिखीं

      बिग बॉस के 14वें सीजन में भी दिखीं

      बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी राखी सावंत ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर साझा करते हुए लिखा, मुझे क्या हो जाता है कभी-कभी। बता दें कि राखी सावंत को बिग बॉस के 14वें सीजन में देखा गया था। वह शो के बीच में गई थीं, काफी लंबे समय तक वह शो पर रही भी थीं। जब उन्हें यह विकल्प दिया गया कि वह चाहे तो रुपए से भरा बैग ले लें या फिर शो में ट्रॉफी जीतने की रेस में बनी रहें तो उन्होंने रुपयों से भरा बैग चुना और शो से बाहर आ गईं।

      यहां देखें वीडियो

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+