राखी सावंत ने किया शादी का ऐलान, होने वाले पति के बारे में जान कहेंगे OMG
राखी सावंत ने किया शादी का ऐलान, होने वाले दूल्हा के बारे में जान कहेंगे OMG
Recommended Video

नई दिल्ली। अपने विवादास्पद बयानों के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री राखी सांवत 31 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। राखी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शादी करने जा रही हैं। राखी यूट्यूबर दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। दीपक इन दिनों टीवी शो 'इंडिया गॉट टैलेंट' में आ रहे हैं। खास बात ये है कि राखी की तरह अक्सर वो अपनी हरकतों के चलते चर्चा में रहते हैं, इस मामले में वो भी राखी की टक्कर के हैं।

इंस्टा पर शेयर किया कार्ड
राखी के वेडिंग कार्ड में लिखा है कि वो दीपक के साथ 31 दिसंबर को शाम 5.55 में लॉस एजेंलिस में शादी करने वाली हैं। इस कार्ड को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। कुछ ही दिनों पहले दीपक ने सोशल मीडिया पर राखी को प्रपोज किया था। उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ही राखी से पूछा था कि क्या उन्होंने उनका शादी का प्रपोजल कबूल कर लिया है।

राखी बोलीं, शादी के लिए ये सही समय
अपनी शादी पर राखी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि उनकी शादी की बात सच है। हम शादी करने वाले हैं। इंडस्ट्री में सब शादी कर रहे हैं। मुझे लगा कि यह मेरी शादी करने का सही समय है। दीपक ने नेशनल टेलीविजन पर इंडियाज गॉट टैलेंट में मुझे प्रपोज किया था और मैंने हां कहने का फैसला लिया। हमने अभी डेट फाइनल किया है और सभी चाहने वालों के आशीर्वाद से अब फंक्शन की तैयारी शुरू करेंगे। मैं सोशल मीडिया के जरिए अपने फंक्शन को लेकर अपडेट करती रहूंगी।

राखी का स्वंयवर कर ढूंढ चुकी दूल्हा
इससे पहले राखी सावंत ने रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में अपने लिए दूल्हे की तलाश की थी। इस शो में उन्होंने टोरंटों के एक लड़के को पसंद किया था। राखी ने उनसे सगाई भी कर ली थी लेकिन रिएलिटी शो खत्म होते ही कुछ ही दिनों में इनका रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसे राखी का पब्लिसिटी स्टंट माना गया था।

राखी को विवाद पसंद है!
बता दें कि राखी सांवत लगातार विवादों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी का तनुश्री दत्ता के साथ लंबा विवाद चला। राखी लगातार मीटू मूवमेंट में घिरे नाना पाटेकर का बचाव कर रही हैं। उन्होंने तनुश्री को लेस्बियन बताते हुए अपने रेप तक की बात कही थी। हाल ही में वह एक रेसलिंग रिंग में भी चली गई थीं जहां महिला रेसलर ने उन्हें पटक दिया था और राखी को अस्पताल ले जाना पड़ा था। पहले भी राखी अपनी जुबान को लेकर चर्चा में आती रही हैं।

बॉलीवुड में शादियों का सीजन
कई फिल्म कलाकारों ने हाल के दिनों में शादी की है और कुछ करने वाले हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में इटली में शादी की थी। दोनों ने हाल ही में रिसेप्शन दिया है। प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। मंगलवार को कपिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications