आयटम गर्ल राखी सावंत गिरफ्तार, महर्षि वाल्मीकि को बताया था आतंकी
राखी ने ने रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि को आतंकी करार दिया था और कहा था कि वो तो कातिल थे।
मुंबई। आज आखिरकार बॉलीवुड आयटम गर्ल राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि लुधियाना की एक अदालत ने महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ एक टीवी शो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।
पुलिस के मुताबिक राखी के खिलाफ शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया है कि इस अभिनेत्री ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। राखी ने ने रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि को आतंकी करार दिया था और कहा था कि वो तो कातिल थे, जिसके बाद इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की गई थी।
अरेस्ट वारंट जारी हुआ था
इस मामले में कई बार कोर्ट से राखी को समन भेजा जा चुका था लेकिन राखी नौ मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। अगली सुनवाई 10 अप्रैल को इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।













Click it and Unblock the Notifications