बेपनाह हुस्न की मल्लिका परवीन बॉबी को क्यों मिली बदबू भरी मौत?
परबीन बॉबी 22 जनवरी 2005 में अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पायी गयी थी। वो लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करती थीं।
मुंबई। 70-80 के दशक में बॉलीवुड में एक खूबसूरत चेहरा राज करता था, जो कि काफी हसीन था, उसके हु्स्न में इतना नशा था कि आम से खास लोग इस नशे को छूना चाहते थे.. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की दिंवगत तारिका परबीन बॉबी की, जिनका आज 68 वां जन्मदिवस है।
भले ही आज वो सशरीर हमारे बीच में नहीं है लेकिन अपनी फिल्मों के जरिये वो आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।

हर हिट चेहरे संग काम किया...
अपने समय की बेहद हसीन और हॉट कलाकारों में से एक परबीन बॉबी ने बहुत कम समय में ही बहुत कुछ पा लिय़ा था। अपने समय में उन्होंने कई ब्लाक ब्लास्टर फिल्में दी, लोग उन्हें आज भी बेहद ग्लैमरस मानते हैं। शशि कपूर और अमिताभ बच्चन सरीखे कलाकारों की हिरोईन बनकर परबीन ने अपनी अदाओं से ही नहीं बल्कि एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीत लिया था।

दौलत-शौहरत तो मिली लेकिन...
नाम, पैसा और शौहरत, इन्ही तीन चीजों के पीछे तो इंसान दिन-रात भागता रहता है, लेकिन इन चीजों के अलावा शायद अपनों का साथ और प्यार इंसान के लिए मायने रखते है जिनके चलते इंसान पैसा और शोहरत सब कुछ छोड़ देता है। उम्र के एक पड़ाव पर आकर इंसान को किसी ना किसी सहारे के रूप में साथी की जरूरत होती है और जब वो चीजें उसकी पहुंच से दूर होती हैं तो इंसान गलत चीजों जैसे की नशे का सहारा ले लेता है। और शायद यही कारण रहा हो परवीन बॉबी के अकेलेपन का, जिसके चलते सेक्सी काया की मल्लिका ने नशे को अपना साथी बना लिया था।

24 इंच की कमर वाली परवीन...बन गई भद्दी महिला...
जिसके कारण कभी दूध जैसी गोरी और 24 इंच की कमर के लिए जानी जाने वाली परबीन मौत के वक्त करीब 70 किलो की एक मोटी काली महिला में तब्दील हो चुकी थी। कहते हैं कि परबीन ने शराब को ही अपना दोस्त बना लिया था जिसके कारण वो दिन-रात शराब के नशे में चूर रहती थी।

फ्लैट में मृत अवस्था में मिली
परबीन बॉबी 22 जनवरी 2005 में अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पायी गयी थी। वो लंबे समय से नशीले पदार्थों का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करती थीं। जब तीन दिन तक उनके कमरे के आगे पड़े अखबार और दूध के पैकेट नहीं उठे तो कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो उनके सोसायटी के लोगों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा और उनका शव बरामद किया

बदबू भरी मौत ...क्यों मिली?
आज तक परबीन की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि क्यों एक बेइंतहा खूबसूरती मल्लिका को एक बदबू भरी मौत नसीब हुई। फिलहाल इस महान अदाकारा के जन्मदिन पर वनइंडिया परिवार भी उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि देता है।
-
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications