राकेश टिकैत ने कहा- ये कामयाबी 709 शहीदों को समर्पित, किसान हकों की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों की सर्वसम्मति से मुहर के बाद गुरुवार को मोर्चा ने फैसला लेते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया। आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक साल 13 दिन चला किसानों का आंदोलन समस्याओं के समाधान की परिणति को प्राप्त हुआ। किसान एकता से मिली यह कामयाबी 709 शहीदों को समर्पित है। टिकैट ने कहा कि किसान हक की लड़ाई जारी रहेगी।

rakesh tikait said fight for farmers rights will continue

'आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है'

तीनों कृषि कानूनों की वापसी और लंबित मांगों पर केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को स्थगित कर दिया है। किसान मोर्चा ने साफ किया कि आंदोलन को खत्म नहीं किया जा रहा है, इसे अभी स्थगित किया गया है। किसान नेता बलवीर राजेवाल ने कहा, 'हम एक बड़ी जीत लेकर जा रहे हैं, एक अहंकारी सरकार को झुकाकर जा रहे हैं। ये आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, इसे अभी स्थगित किया गया है।' उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की फिर बैठक होगी, जिसमें समीक्षा होगी। अगर सरकार दाएं-बाएं होती है तो आंदोलन फिर शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है।

Recommended Video

    Farmers Protest Ended: Rakesh Tikait बोले- ये कामयाबी 709 शहीदों को समर्पित | वनइंडिया हिंदी

    11 दिसंबर को विजय के साथ अपने गांवों को लौटेंगे किसान

    आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद राकेश टिकैट ने कहा था, 'मोर्चा था है और रहेगा। संयुक्त मोर्चा इकट्ठा यहां से जा रहा है। 11 दिसंबर से बॉर्डर खाली होना शुरू हो जाएगा। आज से धरना स्थल को खाली करने के लिए पैकिंग शुरू कर दी है।' टिकैत ने कहा था कि जो हमारे किसान और जवान शहीद हुए हैं, हम उनके साथ हैं और 11 दिसंबर को हम इस विजय के साथ अपने गांवों को लौटेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+