VIDEO: रिहाना, मिया खलीफा के किसान आंदोलन को समर्थन पर क्या बोले राकेश टिकैत
रिहाना, मिया खलीफा के किसानों को समर्थन पर क्या बोले राकेश टिकैत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन (Farmers protest) कर रहे किसानों को दुनियाभर से कलाकारों और एक्टिविस्ट का समर्थन मिल रहा है। इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा और कई जानीमानी हस्तियों ने किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया है। इसको लेकर किसान नेता राकेश टिकैत से जब सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि वो विदेश के इन लोगों को नहीं जानते हैं।
Recommended Video

मैं तो उन्हें ना जानता हूं
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर (गाजीपुर बॉर्डर) पर राकेश टिकैत धरना दे रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार को प्रेस वार्ता में उनसे सवाल किया गया कि रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग, मिया खलिफा और कई विदेशी कलाकारों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। इस पर राकेश टिकैत ने अपने देशी अंदाज में जवाब दिया- समर्थन किया होगा पर मैं तो उन्हें नहीं जानता हूं।
6 फरवरी को दिल्ली में जाम नहीं
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा के 6 फरवरी के तीन घंटे के पूरे देश में चक्का जाम के ऐलान पर भी अहम जानकारी दी है। टिकैत ने बताया है कि दिल्ली में जाम नहीं लगाया जाएगा राजधानी के बाहर हर जगह किसान तीन घंटे जाम करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि जाम में जो फंस जाएंगेउनको किसान खाना और पानी देंगे। साथ ही ये भी लोगों को बताएंगे कि सरकार किसान के साथ क्या गलत कर रही है।

हम बातचीत को हमेशा तैयार
राकेश टिकैत ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि किसान बातचीत से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले की तरह ही संयुक्त किसान मोर्चा से बात कर ले। सरकार बात नहीं कर रही है क्योंकि वे इस आंदोलन को लंबा चलाना चाहते हैं। हम बातचीत के लिए कहते रहेंगे कि बात करो। वहीं आंदोलन को भी हम लंबा चलाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications