कांग्रेस नेता के शराब वाले बयान पर राकेश टिकैत बोले-ऐसे लोगों का आंदोलन से कोई लेना देना नहीं

नई दिल्ली। किसानों के आंदोलनों के बीच कांग्रेस नेता विद्या देवी रानी के शराब बांटने वाले बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला है। इस बीच किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत का इस मामले पर बयान सामने आया है। राकेश टिकैत ने कहा कि, यहां शराब का क्या काम है। कांग्रेस चाहे तो अपने आंदोलन में ये काम कर सकती है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Haryana Congress नेता Vidya Rani का किसानों पर Viral Video! | वनइंडिया हिंदी
    Rakesh Tikait on Congress Vidya Ranis remark Such people dont have anything to do with movement

    कांग्रेस नेता विद्या रानी की टिप्पणी पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, यहां शराब का क्या उपयोग है? मुझे नहीं पता कि वह ऐसी टिप्पणी क्यों कर रही हैं। ऐसे लोगों का आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। यह गलत है और नहीं किया जाना चाहिए। वे अपने आंदोलन में जो चाहें, वितरित कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    हरियाणा के नरवाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकीं विद्यारानी दनौदा ने एक सभा में कहा कि इस बार जब हम हारे हैं तो हमारा अस्तित्व खत्म ही हो चुका था। यह आंदोलन जो हमें मिला है न, वह 26 जनवरी को समाप्त हो चुका था। लेकिन किसानों के इरादे मजबूत थे तो यह फिर से उठ खड़ा हुआ है। इस आंदोलन को अब हमें चलाना है। हमारे कार्यकर्ताओं को किसानों की हर तरह से मदद करनी होगी।

    इसके बाद हम जो भी आंदोलन करेंगे, वह बहुत ही मजबूत होगा। इसके लिए हमें किसानों की मदद करनी होगी। पैसों से, सब्जियों से या फिर शराब का दान करके। हमें हर तरह से किसानों के आंदोलन को मजबूती देनी होगी। बैठक में मौजूद कुछ लोगों ने विद्यारानी को टोका तो उन्होंने अपनी बात बदलते हुए कहा कि काफी बुजुर्ग लोग ठंड में दिल्ली सीमा पर बैठे हैं, उनकी तबीयत खराब है। उनको शराब दवा के रूप में दी जा सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+