VIDEO : जब बिग बुल राकेश झुनझुनवाला कजरा रे... कजरा रे.... गाने पर जमकर झूमे
बिग बुल राकेश झुनझुनवाला जिंदादिल इंसान थे। उनके निधन के बाद बिग बुल की यादें शेयर की जा रही हैं। वीडियो में राकेश ऐश्वर्या राय अभिनीत कजरा रे... कजरा रे.... गाने पर जमकर झूमते दिखे। rakesh jhunjhunwala kajrare song vira
मुंबई, 14 अगस्त : राकेश झुनझुनवाला का 'कजरा रे' गाने पर झूमने का पुराना वीडियो वायरल हुआ है। राकेश झुनझुनवाला के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने मौत को बौना बना दिया। ये बात कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कही है। राकेश झुनझुनवाला की वीडियो शेयर कर ट्वीट करते हुए संजय ने बिग बुल राकेश को जिंदादिल करार दिया। राकेश को अंतिम बार सात अगस्त को पब्लिक लाइफ में देखा गया था। अकासा एयरलाइंस की लॉन्चिंग के मौके पर संक्षिप्त भाषण के बाद, बिग बुल RJ ने उद्घाटन उड़ान में यात्रा भी की थी।

RJ 'कजरा रे' की थाप पर थिरके
कजरा रे गाने पर झूमते झुनझुनवाला की पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। राकेश झुनझुनवाला का वीडियो साल 2021 का है। वीडियो में किसी गेट टुगेदर के मौके पर राकेश 'कजरा रे' की थाप पर थिरकते दिखे।

बिग बुल के निधन से शोक की लहर
रविवार को बिग बुल के देहांत के बाद वायरल हुई वीडियो में राकेश झुनझुनवाला के प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किए। शेयर बाजार मुगल राकेश के निधन के बाद लोग उनकी जिंदादिली को याद कर रहे हैं।

RJ की जिंदादिली के पीएम भी कायल
बता दें कि राकेश की जीवंतता को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी याद किया। इसी बीच बिग बुल के वायरल वीडियो में उन्हें व्हीलचेयर पर देखा जा सकता है। राकेश झुनझुनवाला कजरा रे गाने पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गाने की धुन पर थिरकते हुए देखे गए।

दोनों किडनियां खराब, लेकिन...
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने वीडियो साझा किया और कहा कि वीडियो दिखाता है कि कैसे उनके जीवन ने मौत को बौना बना दिया। निरुपम ने ट्वीट किया, "राकेश झुनझुनवाला की दोनों किडनी खराब हो गई थी। वह डायलिसिस पर थे..."
यहां देखें वीडियो--
अकासा एयलाइंस में किया सफर
ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर केशव अरोड़ा ने लिखा, "हां, आरजे (राकेश झुनझुनवाला) का निधन हो गया लेकिन यह क्लिप मेरे दिल में हमेशा रहेगी जो दिखाती है कि वह कितने खुश थे।" बता दें कि राकेश की अंतिम सार्वजनिक मौजूदगी 7 अगस्त को देखी गई थी। अकासा एयर की पहली उड़ान के उद्घाटन के समय भी उन्हें व्हील चेयर पर देखा गया था।
यहां देखें वीडियो--
RJ की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट
बता दें कि राकेश झुनझुनवाला का रविवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। किडनी की बीमारी के कारण पिछले कुछ महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। रविवार की सुबह, उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। RJ की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications