CBI डायरेक्टर के खिलाफ राकेश अस्थाना की शिकायत दुर्भाग्यपू्र्ण और आधारहीन
नई दिल्ली। सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच की लड़ाई एक बार फिर से केंद्रीय सतर्कता आयोग तक पहुंच गई है। पिछले कई महीनों से दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। अब ये लड़ाई भ्रष्टाचार के मामले तक पहुंच गई है। सीबीआई में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले राकेश अस्थाना ने अपने ही सीनियर अधिकारी और सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और सीवीसी से शिकाय त की, जिसकी जांच शुरू कर दी गई।

वहीं सीबीआई ने कहा है कि स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की शिकायत दुर्भाग्यपूर्ण और आधारहीन है। सीबीआई ने कहा कि राकेश अस्थाना की सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के खिलाफ CVC में शिकायत करना दुर्भाग्य पूर्ण और सत्य से परे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अखबारों में छपी खबरों के आधार पर शिकायत की, जिसमें सच्चाई नहीं है।
वहीं CVC ने आलोक वर्मा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक गुजरात कैडर के अफसर अस्थाना ने आलोक वर्मा की शिकायत पहले मोदी सरकार से की थी, फिर मामला सीवीसी के हवाले कर दिया गया। वहीं विजिलेंस कमिशन की जांच शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications