राज्यसभा में पास हुआ बैंकिंग विनियम (संशोधन) बिल
नई दिल्ली। लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी आज बैंकिंग रेगुलेशन (संशोधित) बिल 2020 यानि बैंकिंग विनियम (संशोधन) विधेयक को पास कर दिया गया है। इसके अलावा राज्यसभा ने नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज बिल, 2020 को भी पास कर दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने मानसून सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में बैंकिंग विनियमन संशोधन विधेयक, 2020 को पारित कर दिया था। इस दौरान लोकसभा में वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकिंग विनियमन (संशोधन) विधेयक सहकारी बैंकों को नियंत्रित नहीं करता है। सहकारी बैंकों का विनियमन 1965 से ही आरबीआई के पास है। हम कुछ नया नहीं कर रहे। जो नया कर रहे हैं वह जमाकर्ताओं के हित में है।













Click it and Unblock the Notifications