जया बच्चन पर भड़के अमर सिंह, कहा- पहले पति से जाकर कहें कि 'जुम्मा-चुम्मा' दे दे न करें, देखें Video

Recommended Video

    Amar Singh को Jaya Bachchan पर क्यों आया गुस्सा, Video बनाकर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। एक बार फिर से सपा के लिए पुराना कल साबित हो सके अमर सिंह ने राज्यसभा सदस्य जया बच्चन पर जमकर निशाना साधा है,केवल जया बच्चन ही नहीं बल्कि उन्होंने पूरे बच्चन परिवार पर तीखा वार किया है, उन्होंने बच्चन परिवार को लेकर एक वीडियो बनाया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमर सिंह ने अपना वीडियो अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

    अमर सिंह ने साधा बच्चन परिवार पर निशाना

    अमर सिंह ने साधा बच्चन परिवार पर निशाना

    वीडियो में अमर सिंह कह रहे हैं कि इस वक्त देश में बेहद ही अजीब माहौल है, कल राज्यसभा में मेरी पुरानी साथी (जया बच्चन), जो अब साथी नहीं हैं, महिलाओं के बारे में बड़ी पीड़ा से बोल रही थीं, वो कह रही थीं कि तकनीकी आंदोलन को आप नहीं रोक सकते हैं, पोर्नोग्राफी या चलचित्रों के गंदे परिदृश्य अगर आप टीवी में देखते हैं तो रिमोट आपके हाथ में है, रिमोट दबा दीजिए सब ठीक हो जाएगा, उन्होंने ये भी कहा कि मेरी भी बेटी है।

    'पति से कहें जुम्मा-चुम्मा दे दे न करें'

    'पति से कहें जुम्मा-चुम्मा दे दे न करें'

    तो मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि जया जी, आप मां हैं, पत्नी हैं, मां और पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है,आप अपने पति (अमिताभ बच्चन) से क्यों नहीं कहतीं कि 'जुम्मा चुम्मा दे दे न करें, आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जाए तो न करें, आप अपनी पुत्रवधू को क्यों नहीं कहतीं कि 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में जो परिदृ्श्य उन्होंने किए हैं वो न करें, आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कहतीं कि यश चोपड़ा की 'धूम' में नायिका लगभग नग्न हो जाती हैं, उससे ना लिपटें।

    पहले आप अपना घर सुधारिए जया जी: अमर सिंह

    पहले आप अपना घर सुधारिए जया जी: अमर सिंह

    आप ही बताइए, उन दृश्यों को देखकर युवाओं के मानस पटल पर क्या अच्छा प्रभाव पड़ेगा, पहले आप अपने घर को सुधारिए, फिर देशवालों को नसीहत दीजिएगा, आज समाज में जो ये विकृति है उसमें पूरी सिनेमा जगत की भूमिका है, दिलीप कुमार, बिमल राय ने अपनी आंखों से प्यार दिखा दिया था, उसके लिए रपट जइयो और लिपट जइयो करने की जरूरत नहीं पड़ी थी।

    सोशल मीडिया

    अमर सिंह के इस बयान पर लोग उनसे भी मजे ले रहे हैं सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि आपने उस समय बच्चन परिवार पर कुछ क्यों नहीं कहा जब आप उनके करीब थे, फिलहाल आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अमर सिंह ने इस तरह से बच्चन परिवार पर तंज कसा है, इससे पहले भी वो कई बार जया बच्चन समेत पूरे परिवार पर तंज कस चुके हैं, उनका कहना है कि जया बच्चन की ही वजह से अमिताभ ने उनकी दोस्ती की कद्र नहीं की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+