राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए 5 और नाम, जानिए किसे-किसे मिला टिकट?
लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों की 56 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। 15 फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इससे पहले, यानी 14 फरवरी को बीजेपी ने चुनाव के लिए अपने 5 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
जिसमें मध्य प्रदेश से डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और ओडिशा से अश्विनी वैष्णव शामिल हैं। आइए जानते हैं बीजेपी ने किसे-किसे दिया टिकट?

राज्य- नाम
- यूपी- आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, साधना सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, संगीता बलवंत, नवीन जैन
- मध्य प्रदेश- डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया
- ओडिशा- अश्विनी वैष्णव
- बिहार- धर्मशिला गुप्ता, भीम सिंह
- छत्तीसगढ़- राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
- हरियाणा- सुभाष बराला
- कर्नाटक- नारायण कृष्णासा भंडागे
- उत्तराखंड- महेंद्र भट्ट
- पश्चिम बंगाल- समिक भट्टाचार्य
- राजस्थान- चुन्नीलाल गरासिया, मदन राठौड़
27 फरवरी को चुनाव
आपको बता दें कि 15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव होंगे। इसको लेकर, बीजेपी, बीजेडी, टीएमसी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया हैं। लेकिन, अभी तक कांग्रेस ने कौई फैसला नहीं लिया है। पार्टी में मंथन अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications