Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajya Sabha Chunav 2024: राज्यसभा की 6 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग कब? जानिए पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Chunav 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा के ऊपरी सदन राज्यसभा में रिक्त हुई 6 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ईसीआई की नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव 20 दिसंबर को होंगे और नतीजे भी इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

राज्यसभा की जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से तीन सीटें आंध्र प्रदेश की हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। ये सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। इसमें एक सीट ओडिशा की है, जबकि सीट पश्चिम बंगाल और एक हरियाणा की है। कई सांसदों के नाम है जो अपनी सीट खाली कर रहे हैं। राज्यसभा सीटों से इस्तीफा देने वाले सांसदों लिस्ट में आंध्र प्रदेश से वेंकटरमन हसा मोपिदेवी, बीदा मस्थान राव, आर. कृष्णैया, ओडिशा से सुजीत कुमार, पश्चिम बंगाल के जवाहर सरकार और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार का नाम शामिल है।

Rajya Sabha Chunav 2024

जानिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
राज्यसभा की रिक्त हुई सीटों पर चुनाव आयोग को 24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर चुनाव संपन्न कराना है। इसके लिए आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। उपचुनाव से जुड़ी अधिसूचना ईसीआई 3 दिसंबर को जारी करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 20 दिसंबर को कराए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी करने की तिथि: 3 दिसंबर
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर
नामांकन की जांच: 11 दिसंबर
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 13 दिसंबर
मतदान की तिथि: 20 दिसंबर
मतों की गिनती: 20 दिसंबर

बता दें कि पिछले हफ्ते शनिवार को चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित किए। जिसमें भाजपा और उसके सहयोगियों ने अधिकांश सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस केरल के वायनाड और महाराष्ट्र के नांदेड़ दोनों लोकसभा क्षेत्रों में विजयी हुई है। विधानसभा और उपचुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में सबसे अधिक सीटें जीतीं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की सभी छह सीटों पर कब्ज़ा किया, जबकि कांग्रेस ने कर्नाटक की सभी तीन विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+