Raju Srivastava की सेहत में सुधार नहीं, ICU में पत्नी भी साथ, बेटी अंतरा ने बताया हेल्थ अपडेट,
राजू श्रीवास्तव की सेहत स्थिर है। बेटी ने कहा है कि कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू श्रीवास्तव की सेहत न सुधरी है न बिगड़ी है। Raju Srivastava health update daughter antara informs condition stable
नई दिल्ली, 11 अगस्त : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में बने हुए हैं। राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया और कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। बता दें कि जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था।
Recommended Video

बुधवार को कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को अपडेट किया था, राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, अब राजू श्रीवास्तव की तबीयत काफी बेहतर है। आपकी सभी प्रार्थनाओं और भगवान के आशीर्वाद से, रिकवरी अच्छी हो रही है। वह खतरे से बाहर हैं। इसके अलावा राजू की टीम ने यह भी बताया कि उन्हें होश आ गया है।
गुरुवार को राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने ईटाइम्स को बताया कि डॉक्टरों की टीम अभी भी उनका आईसीयू में इलाज कर रही है। उनकी हालत में न तो सुधार हुआ है और न ही बिगड़ी है। पूरी मेडिकल टीम अपना बेस्ट एफर्ट कर रही है। हम प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बेटी ने बताया, राजू श्रीवास्तव की पत्नी और उनकी मां राजू के साथ आईसीयू में हैं।
अंतरा ने कहा, मेरे पिता काम के लिए नियमित रूप से दिल्ली और देश भर के अन्य स्थानों की यात्रा करते रहे हैं। वह हर दिन जिम में व्यायाम करते थे। उन्होंने अपनी कसरत कभी नहीं छोड़ी। बकौल अंतरा, राजू श्रीवास्तव पूरी तरह से ठीक थे और उन्हें दिल की कोई बीमारी नहीं थी, इसलिए कार्डियक अरेस्ट बहुत चौंकाने वाला है।
बता दें कि राजू द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में आने के बाद देशभर में लोकप्रिय हो गए थे। इस शो में राजू श्रीवास्तव सेकेंड रनर-अप रहे थे। बाद में, राजू बिग बॉस 3 में भी हिस्सा लेते दिखे। राजू एक प्रतियोगी के रूप में हास्य-व्यंग्य के शो- 'कॉमेडी का महा मुकाबला' का भी हिस्सा बने। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ नच बलिए सीजन 6 में भाग लेकर फैंस को सरप्राइज कर दिया था। रियलिटी शो के अलावा, राजू आमदानी अठ्ठनी खर्चा रुपैया, बॉम्बे टू गोवा और मैं प्रेम की दीवानी हूं जैसी फिल्मों में भी अपना जौहर दिखा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications