राजनाथ सिंह ने शिवसेना को बताया 'सत्ता का भूखा', सोनू सूद की तारीफ की

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र जन-संवाद रैली को संबोधित किया। इस मंच से राजनाथ सिंह ने जहां उद्धव सरकार पर जमकर हमला बोला वहीं अभिनेता सोनू सूद की तारीफ भी की। राजनाथ सिंह ने कहा कि, चाहे 2014 का चुनाव रहा हो या 2019 का लोकसभा चुनाव रहा हो, या महाराष्ट्र का चुनाव हो, उत्तर महाराष्ट्र ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि, 2014 में जब मोदी जी पीएम बने थे, तो लोग आशंका व्यक्त करते थे कि मोदी सरकार 5 वर्षों में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर पाएगी या नहीं। लेकिन जब 5 साल का वक्त बीता तो पूरे हिंदुस्तान ने मोदी सरकार के काम पर मुहर लगा दी और 2019 में पहले से भी ज्यादा बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि, सारी दुनिया ये स्वीकार करती है कि मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 2013 में भारत की जो आर्थिक स्थिति थी, उसकी तुलना में 2019 में भारत की स्थिति काफी बेहतर हुई है।

Rajnath Singh Slams Maharashtra Coalition Sonu Sood Maharashtra Govt shiv sena rahul gandhi,

उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, कोरोना को लेकर जिस प्रकार के हालात महाराष्ट्र में पैदा हुए हैं, वो एक गंभीर चिंता का विषय है। महाराष्ट्र में पैदा हुई चुनौती से निपटने के लिए जितना सहयोग हो सकता है वो सहयोग मोदी सरकार कर रही है। महाराष्ट्र की सरकार तीन दलों की सरकार है। लगता है सरकार के नाम पर सर्कस हो रहा है। डेवलपमेंट का जिस प्रकार का विजन महाराष्ट्र सरकार के पास होना चाहिए वो नहीं है। कोरोना से महाराष्ट्र के हालात देखें तो लगता है कि महाराष्ट्र में सरकार नाम की चीज नहीं है। सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। महाराष्ट्र सरकार को जो भी मदद चाहिए होगी, केंद्र सरकार वो पूरी मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि, मुंबई के अस्पतालों को हम टीवी पर देखते हैं, कुछ ऐसे अस्पताल देखने को मिले जहां शव पड़ा हुआ है और उसके पास कोरोना मरीज पड़ा हुआ है, क्या वहां सरकार नाम की चीज नहीं है, सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि, महाराष्ट्र सरकार गठबंधन के एक साझीदार कांग्रस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि हम सरकार में तो शामिल हैं, लेकिन निर्णय में शामिल नहीं हैं। इसका मतलब ये है कि संकट की घड़ी में सीधे अपना पल्लू झाड़ लेना। उन्होंने कहा कि, जब चुनाव लड़ना हुआ तो भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हुआ।लेकिन गठबंधन के बाद सत्ता की हवस में भाजपा को धोखा दिया गया।मैं भाजपा के चरित्र को स्पष्ट करना चाहता हूं कि-हम धोखा खा सकते हैं, लेकिन धोखा कभी दे नहीं सकते हैं। यह भाजपा का चरित्र है।

Rajnath Singh Slams Maharashtra Coalition Sonu Sood Maharashtra Govt shiv sena rahul gandhi,

राजनाथ सिंह ने अभिनेता सोनू सूद करते हुए कहा, 'मैंने टीवी पर देखा कि अभिनेता सोनू सूद इस संकट में फंसे श्रमिकों की मदद कर रहे हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि संकट में फंसे श्रमिकों की मदद करने वाले इंसान की कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार को यह देखना चाहिए की किस तरह यूपी और कर्नाटर की सरकारों ने कोरोना को काबू में किया है। क्या यह कहना सही नहीं है यह कि महाराष्ट्र सरकार की अक्षमता है।

भारत चीन विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंब वक्त से चला आ रहा है। हम इसका जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। आज राहुल गांधी और कुछ विपक्षी नेता कह रहै हैं कि सरकार को यह साफ करना चाहिए कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा हैं। देश का रक्षा मंत्री होने के नाते मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे जो भी बोलना होगा, संसद में बोलूंगा। राहुल गांधी के शायरी पर पलटवार करते हुए कहा कि, मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहूंगा कि हाथ में दर्द हो तो दवा कीजिए, यदि हाथ ही दर्द हो तो क्या कीजिये!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+