राजनाथ सिंह का उपसभापति के व्‍यवहार को सही ठहराना दुर्भाग्‍यपूर्ण: केसी वेणुगोपाल

नई दिल्‍ली। राज्यसभा में कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान विपक्षी संसदों ने अभूतपूर्व हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने न सिर्फ विधेयक के टुकड़े हवा में उछाले बल्कि उपसभापति के सामने लगा माइक भी तोड़ दिया। इसके बाद विपक्ष उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी ले आया। अब इन बिलों के समर्थन में सरकार ने मंत्रियों की पूरी फौज उतार दी है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के घर पर हाई लेवल मीटिंग के बाद सरकार के 6 मंत्रियों ने प्रेस कॉन्फेंस करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यसभा में जो कुछ भी हुआ वह दुखद, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण था।

राजनाथ सिंह का उपसभापति के व्‍यवहार को सही ठहराना दुर्भाग्‍यपूर्ण: केसी वेणुगोपाल

अब इसपर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि मैंने राजनाथ सिंह और 5 अन्य मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखा है। वे डेपुय्टी चेयरमैन के व्यवहार को सही ठहरा रहे हैं। वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। हम वरिष्ठ मंत्रियों से सधी हुई प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं। वे कम से कम उपसभापति के काम की निंदा कर सकते थे।

कृषि बिलों पर यह बोले राजनाथ

कृषि बिलों को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं खुद किसान हूं और एमएसपी की व्यवस्था किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी। उन्होंने दोनों बिलों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, 'ये दोनों विधेयक किसान और कृषि जगत के लिए ऐतिहासिक हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। परन्तु किसानों के बीच गलतफहमी पैदा की जा रही है कि MSP खत्म कर दी जाएगी जबकि ऐसा नहीं है किसी भी सूरत में MSP समाप्त नहीं होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+