श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी बधाई, पाकिस्तान को कहा 'आवारा राष्ट्र'

Rajnath Singh Jammu Kashmir visit: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार, 15 मई को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जहां वो श्रीनगर में तैनात सशस्त्र बलों से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत जोशीले अंदाज में "भारत माता की जय" के नारे के साथ की और शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को भी याद किया और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Rajnath-Singh-Jammu-Kashmir-visit

राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना की कुशल रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि "मैं रक्षा मंत्री तो हूं ही, लेकिन उससे पहले एक भारतीय नागरिक हूं। पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर में आपकी वीरता और सफलता पर गर्व कर रहा है।"

रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जो एकता और गुस्सा दिखाया है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है।

Rajnath Singh Jammu Kashmir visit: पाक के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

अपने भाषण में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को "आवारा राष्ट्र" (rogue nation) करार देते हुए उसके परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान ने भारत को किस तरह परमाणु हमले की धमकी दी।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, "मैं आज श्रीनगर की धरती से यह सवाल उठाना चाहता हूं-क्या ऐसे गैरजिम्मेदार देश के पास परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में लिया जाना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सेना का लक्ष्य कभी चूकता नहीं और जब वह वार करती है, तो दुश्मन को खुद अपने नुकसान की गिनती करनी पड़ती है।

Rajnath Singh Jammu Kashmir visit: जम्मू-कश्मीर में बदला माहौल, रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने अपने दौरे के दौरान उन गोलों और गोला-बारूद का निरीक्षण भी किया जो पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से दागे गए थे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अदमपुर एयरबेस (पंजाब) के मंगलवार को हुए दौरे के ठीक बाद हुआ है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जिस आक्रोश और समर्थन का प्रदर्शन किया है, वह आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत सामाजिक आधार का संकेत है। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, "आपके सहयोग और साहस ने दुश्मन को करारा जवाब दिया है। दुश्मन को याद रहेगा कि किस तरह आपने सीमापार ठिकानों को नष्ट किया।"

राजनाथ सिंह का यह दौरा भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने और पूरे देश को यह संदेश देने के लिए था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कठोर नीति अपनाए हुए है और किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है। पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को दरकिनार कर जिस तरह भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की, वह भारत की साहसी विदेश और रक्षा नीति का प्रतीक है। श्रीनगर से दिया गया यह कड़ा संदेश निश्चित ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूरगामी प्रभाव डालेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+