मोदी के सुपर PMO से नाराज हुए राजनाथ, नहीं मिला मनपसंद पीए

Rajnath singh angry over Narendra Modi super PMO
नयी दिल्ली। चंद दिनों पहले सत्ता में आई राष्ट्रीय गठबंधन की सरकार में फूट पड़ती नजर आ रही है। निजी सचिवों की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से लिया गया फैसला अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रियों को खटकने लगा है। देश के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के कई मंत्री सुपर पीएमओ को लेकर नाराज हो गए है।

दरअसल पीएमओ ने मोदी के मंत्रियों को अपनी पसंद का निजी सचिव रखने की इजाजत नहीं दी, जिसे लेकर अब मंत्रियों में नाराजगी दिखने लगी है। माना जा रहा है कि सरकार में नबंर दो की हैसियत रखने वाले राजनाथ सिंह ने अपनी नाराजगी से पीएम मोदी को अवगत करा दिया है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि सिंह ने मसले के समाधान के लिए प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने को कहा है।

अपनी पसंद का निजी सचिव न रख पाना राजनाथ जैसे बड़े नेता अपनी बेइज्जती के तौर पर देख रहे हैं। पीएमओ की दखल से राजनाथ सिंह नाराज है। उन्हें अपनी पसंद का पीए नहीं मिला। उनके पसंदीदा पीएस का नाम खारिज कर दिया गया। राजनाथ ने 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का नाम निजी सचिव के लिए प्रस्तावित किया था। आलोक पूर्व सरकार में विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद के साथ काम कर चुके हैं।

लेकिन पीएमओ ने राजनाथ की पसंद को इस आधार पर खारिज कर दिया है कि सभी नियुक्तियों को नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी लेनी पड़ेगी। ना केवल राजनाथ सिंह बल्कि वरिष्ठ मंत्री रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और वीके सिंह सहित सहयोगी दलों के कई मंत्रियों की पसंद के निजी सचिवों की नियुक्ति को पीएमओ ने रोक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+