पूर्व पीएम राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि, सोनिया-राहुल ने वीर भूमि जाकर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज (21 मई) देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi death anniversary) की 28वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर गांधी परिवार के सदस्यों सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वीर भूमि पहुंचे। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी परिवार के साथ मौजूद रहे।

Rajiv Gandhi death anniversary: sonia gandhi and rahul pay tribute at veer bhumi

गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वीरभूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी वीर भूमि पहुंचकर पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और एक वीडियो ट्वीट किया गया।

इस ट्वीट में संदेश लिखा गया, 'आइए हम ऐसे भारत का निर्माण करें जिसे उसकी स्वतंत्रता, मजबूती, आत्मनिर्भरता पर गर्व हो। जो जाति-क्षेत्रियता से अलग एकजुट हो, गरीबी, सामाजिक-आर्थिक असमानता के बंधनों से मुक्त हो, आज हम दिवंगत पीएम राजीव गांधी के जीवन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।' पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी पुण्यतीथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आत्मघाती हमले ने ली थी राजीव गांधी की जान

बता दें कि 21 मई 1991 को एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जब लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला करवा कर उनकी जान ले ली थी। चुनाव प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके करीब जाकर खुद को बम से उड़ा दिया। इस आत्मघाती धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+