राजीव गांधी जयंती: राहुल गांधी ने अपने पिता को पैंगोंग त्सो लेक पर दी श्रद्धांजलि, कही ये दिल छूने वाली बात

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि दी। राजीव गांधी जी की जयंती पर लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के तट पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। राहुल गांधी लेह से लद्दाख के पैंगोंग त्सो तक मोटरसाइकिल की सवारी कर पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने इससे पहले अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था, '' पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।''

Rajiv Gandhi birth anniversary

वहीं दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में 'वीर भूमि' पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी वर्तमान में लद्दाख के दौरे पर हैं। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होने के बाद इस क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद यह उनका पहला दौरा है। राहुल गांधी अगले सप्ताह कारगिल का दौरा कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राहुल गांधी मोटरसाइकिल पर 130 किमी से अधिक की दूरी तय करने के बाद, 14271 फीट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील पर रात भर रुके थे। उसके बाद रविवार को राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें वहीं से श्रद्धांजलि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+