राजित गुप्ता बने JEE एडवांस्ड 2025 के टॉपर, मिले कितने मार्क्स? चेक करें इस साल के टॉपर्स की पूरी लिस्ट
JEE Advanced 2025 Topper List: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने रविवार, 2 जून को जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपना मोबाइल नंबर, एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
राजित गुप्ता बने टॉपर
इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा में आईआईटी दिल्ली जोन के राजित गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं। हैरानी की बात यह रही कि दूसरे स्थान पर रहने वाले सक्ष्म जिंदल ने भी 332 अंक ही हासिल किए, लेकिन टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर रजित को पहला स्थान दिया गया।

महिला वर्ग में देवदत्ता माजी ने मारी बाजी
आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माजी महिला वर्ग की टॉपर बनी हैं। उन्होंने 312 अंक के साथ कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 16वां स्थान पाया है।
ये भी पढ़ें: JEE Advance 2025 का रिजल्ट जारी, jeeadv.ac.in पर चेक करें अपना स्कोर, कल से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग
जेईई एडवांस्ड 2025 टॉप 10 टॉपर्स (कॉमन रैंक लिस्ट)
- राजित गुप्ता - IIT दिल्ली
- सक्ष्म जिंदल
- माजिद मुजाहिद हुसैन
- पार्थ मंदर वर्तक
- उज्जवल केसरी
- अक्षत कुमार चौरसिया
- साहिल मुकेश देव
- देवेश पंकज भैया
- अर्नव सिंह
- वडलमूडी लोकेश
जोन-वाइज महिला टॉपर्स की सूची
- IIT बॉम्बे: ऐलिस पटेल (CRL 155)
- IIT दिल्ली: लरिसा (CRL 59)
- IIT गुवाहाटी: सौम्या श्रेयसी (CRL 581)
- IIT कानपुर: हर्षिता गोयल (CRL 434)
- IIT खड़गपुर: देवदत्ता माजी (CRL 16)
- IIT हैदराबाद: कोरिकाना रासगन्या (CRL 78)
- IIT रुड़की: पिउसा दास (CRL 29)
श्रेणी के अनुसार टॉपर्स की लिस्ट
- GEN (सामान्य): राजित गुप्ता (IIT दिल्ली)
- GEN-EWS: वांगला अजय रेड्डी (IIT हैदराबाद)
- OBC-NCL: धर्माना ज्ञान रुतविक साई (IIT हैदराबाद)
- SC: श्रेयस लोहिया (IIT कानपुर)
- ST: पार्थ सेहरा (IIT दिल्ली)
- CRL-PwD: हर्षल गुप्ता (IIT खड़गपुर)
- GEN-EWS-PwD: सुगम कुमार ठाकुर (IIT कानपुर)
- OBC-NCL-PwD: वर्नित विश्वकर्मा (IIT कानपुर)
- SC-PwD: सुधांश (IIT बॉम्बे)
- ST-PwD: यश गौठारिया (IIT कानपुर)
अब अगला कदम JoSAA काउंसलिंग
रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल छात्र JoSAA 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके ज़रिए उन्हें देशभर के IITs, NITs, IIITs और GFTIs में दाखिला मिलेगा। JoSAA की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद सबसे जरूरी स्टेप! क्या है JoSAA Counselling? जानिए इसका पूरा प्रोसेस
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications