JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद सबसे जरूरी स्टेप! क्या है JoSAA Counselling? जानिए इसका पूरा प्रोसेस
JoSAA Counselling 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 2 जून को जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए JEE परीक्षा पास करने के बाद अगला अहम स्टेप है JoSAA काउंसलिंग। यह काउंसलिंग प्रक्रिया छात्रों को देश के प्रमुख संस्थानों जैसे IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में सीट दिलाने का जरिया है।
इस साल JoSAA काउंसलिंग 3 जून 2025 से शुरू हो गई है। JoSAA ने उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर B.Tech और B.Arch प्रोग्राम में एडमिशन के लिए सीट आवंटन की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए अपने विकल्प भरे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना आवंटन स्टेटस देख सकते हैं।

क्या है JoSAA काउंसलिंग?
JoSAA यानी 'ज्वाइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी' एक सरकारी संस्था है जो इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रैंक के आधार पर सीटों का आवंटन करती है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया JEE Main और JEE Advanced दोनों परीक्षाओं को पास करने वाले छात्रों के लिए होती है।
ये भी पढ़ें: JEE Advance 2025 का रिजल्ट जारी, jeeadv.ac.in पर चेक करें अपना स्कोर, कल से शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग
इन संस्थानों में मिलता है दाखिला
JoSAA के जरिए देशभर के 100 से ज्यादा संस्थानों में सीटें अलॉट की जाती हैं। इनमें शामिल हैं:
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs)
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs)
- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs)
- अन्य सरकारी तकनीकी संस्थान (GFTIs)
कब और कैसे होती है काउंसलिंग?
JoSAA काउंसलिंग की शुरुआत हर साल JEE Advanced के रिजल्ट के तुरंत बाद होती है। इसके लिए छात्रों को josaa।nic।in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। फिर वे अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुनते हैं।
काउंसलिंग का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग: छात्र ऑनलाइन आवेदन करते हैं और कॉलेज/ब्रांच की प्राथमिकता दर्ज करते हैं।
- सीट अलॉटमेंट: रैंक, पसंद और सीट उपलब्धता के आधार पर सीट दी जाती है।
- सीट एक्सेप्ट करना: छात्र को तय करना होता है कि वह दी गई सीट स्वीकार करेगा या अगली राउंड का इंतजार करेगा।
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन: सीट मिलने के बाद सभी जरूरी कागज़ों की जांच होती है।
- कॉलेज रिपोर्टिंग: अंतिम रूप से सीट लॉक करने के लिए छात्र को संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
- JEE Main पास छात्र: NIT, IIIT और GFTI संस्थानों में दाखिले के लिए
- JEE Advanced पास छात्र: IITs में दाखिले के लिए
क्यों है यह प्रक्रिया जरूरी?
JoSAA काउंसलिंग एक पारदर्शी और केंद्रीकृत प्रक्रिया है जो यह सुनिश्चित करती है कि छात्रों को उनके मेरिट के अनुसार सबसे अच्छा कॉलेज और कोर्स मिल सके। इससे एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित होते हैं।
अगर आप भी JEE 2025 में सफल हुए हैं, तो JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना आपके लिए जरूरी है। यह आपके इंजीनियरिंग करियर की दिशा तय करने वाला अहम कदम हो सकता है।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications