Tamil Nadu Elections: विजय से लेकर श्रुति हासन तक, लंबी-लंबी कतार में दिखे फिल्मी दिग्गज, किसने कहां किया वोट?

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया उत्साह के साथ शुरू हो गई है। राज्य के भविष्य का फैसला करने के लिए आम जनता के साथ-साथ कोलीवुड (तमिल फिल्म इंडस्ट्री) के दिग्गज सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

चेन्नई के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने फैंस और मीडिया के बीच हलचल पैदा कर दी है। आइए जानतें हैं किस फिल्मी हस्ती ने कहां और कैसे अपना वोट डाला?

shruti haasan and vijay voting

रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या के साथ किया वोट

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी सौंदर्या के साथ चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे। थलाइवा की एक झलक पाने के लिए वहां मीडिया और फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे कंट्रोल करना सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। मतदान के बाद रजनीकांत ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए सभी नागरिकों से जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की अपील की।


थलपति विजय ने कहां किया वोट?

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व व पेरम्बलुर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार अभिनेता विजय ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद विजय का यह मतदान बेहद खास रहा। उन्हें देखने के लिए हजारों प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा।


एक्टर अजित कुमार ने किया वोट

अभिनेता अजित कुमार ने एक बार फिर अपनी सादगी और समय की पाबंदी से सबका दिल जीत लिया। वे सुबह-सवेरे मतदान केंद्र पहुंचने वाले शुरुआती सितारों में से एक थे। सफेद लिबास में पहुंचे अजित ने कतार में लगकर अपना वोट डाला और लोगों को संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत है।

कमल हासन ने श्रुति हासन के साथ किया मतदान

मक्कल निधि मय्यम (MNM) प्रमुख कमल हासन अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद कमल हासन ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि वे भविष्य को लेकर सकारात्मक हैं। वहीं, सूर्या की बेटी दीया ने भी इस चुनाव में पहली बार मतदान किया, जो उनके परिवार के लिए एक गर्व का क्षण रहा।


एक्टर शिवकार्तिकेयन ने भी किया मतदान

लोकप्रिय अभिनेता शिवकार्तिकेयन अपनी पत्नी आरती के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान वे अपनी पत्नी का ख्याल रखते और भीड़ से बचाते नजर आए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया यूजर्स का प्रभाव काफी ज्यादा दिख रहा है।

उदयनिधि स्टालिन और परिवार ने किया मतदान

राज्य के उपमुख्यमंत्री और चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी कीर्तिका उदयनिधि और बेटे इम्बानिधि भी मौजूद थे। इम्बानिधि के लिए यह पहला वोट था, जिसे लेकर परिवार में काफी उत्साह देखा गया।


इसके अलावा अभिनेता धनुष और उनके बेटे ध्रुव विक्रम, संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर, अभिनेता जीवा, शशिकुमार, आरजे बालाजी और नकुल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभिनेता नकुल ने मतदाताओं से अपील की कि वे अगले 5 वर्षों के शासन और जवाबदेही को ध्यान में रखकर ही अपना फैसला लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+