UP का सफर खत्म कर चेन्नई पहुंचे रजनीकांत, CM योगी के पैर छूने की बताई ये वजह
Rajinikanth News: उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद रजनीकांत चेन्नई स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छुने की वजह पर से पर्दा उठाया।
Rajinikanth News: तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद सोमवार (21 अगस्त) को चेन्नई स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मीडिया के पूछे जाने पर कि क्या यह कोई राजनीतिक यात्रा थी, एक्टर रजनीकांत ने कहा कि मैं वहां अपने दोस्तों से मिलने गया था, यह एक अद्भुत यात्रा थी।
वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने और उनके पैर छूने पर को लेकर भी रजनीकांत ने अपनी चुप्पी तोडी। उन्होंने मीडिया को बताया कि योगी या सन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है, भले ही वे मुझसे छोटे हो, मैंने ऐसा ही किया है। क्या था वो पैर छूने का किस्सा?

Chennai, Tamil Nadu | It is my habit to touch the feet of Yogis or Sanyasis and take their blessings, even if they are younger to me, I have done that only: Actor Rajinikanth on meeting UP CM Yogi Adityanath and touching his feet pic.twitter.com/dPItSmLu2f
— ANI (@ANI) August 21, 2023
दरअसल, पिछले दिनों सुपरस्टार अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया। साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। इस मुलाकात में खास बात यह रही कि कार से उतरते ही रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छुए। वहीं, सीएम योगी ने भी गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत किया। पैर छूने को लेकर रजनीकांत सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुए।












Click it and Unblock the Notifications