लॉन्‍च होते ही क्रैश हुई रजनीकांत की वेबसाइट, अब तक 50 लाख रजिस्‍ट्रेशन, थलैवा ने सामने रखा पॉलिटिकल विजन

चेन्‍नै। पॉलिटिक्‍स में एंट्री मार चुके सुपर स्‍टार रजनीकांत ने अपना पॉलिटिकल विजन दुनिया के सामने रखा। मंगलवार को रजनीकांत ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि 24 घंटे से भी कम समय में उनकी वेबसाइट पर 50 लाख लोग अपना नाम रजिस्‍टर कर चुके हैं। रजनीकांत ने सोमवार को ही अपनी नई वेबसाइट rajinimandram.com को लॉन्‍च करते हुए लोगों से इस अपना रजिस्‍टर करने की अपील की थी। रजनीकांत की अपील के तुरंत बाद ही उनकी साइट पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए इतने लोग आ गए कि पूरी वेबसाइट ही क्रैश हो गई।

आज के लिए नहीं कल के लिए है पार्टी: रजनी

आज के लिए नहीं कल के लिए है पार्टी: रजनी

सुपरस्‍टार ने मीडिया के सामने पॉलिटिकल विजन पेश करते हुए कहा, 'तमिलनाडु में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। राज्य में राजनीतिक बदलाव की जरूरत है। हमारी पार्टी आज के लिए नहीं बल्कि कल के लिए है। आने वाली पीढ़ियां बेहतर जीवन-यापन करेंगी।' रविवार को चेन्नई के राघवेंद्र हॉल में फैंस के बीच रजनीकांत ने ऐलान किया कि वह राजनीति में एंट्री ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त की जरूरत है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

कमल के समर्थकों का रजनीकांत पर लगाया आरोप

कमल के समर्थकों का रजनीकांत पर लगाया आरोप

इन सबके बीच कमल हासन के समर्थकों ने रजनीकांत पर उनकी लाइन्स चुराने का आरोप लगाया है। कमल हासन के समर्थकों का मानना है कि रजनीकांत यह अपने फिल्मों के प्रमोशन के लिए कर रहे हैं। हासन के प्रशंसकों ने कहा कि बीते नवंबर में उन्होंने कहा था कि वो राजनीति में पैसा कमाने नहीं आए हैं। यही बात रजीकांत ने भी कही। हम लोग अब तक समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी राजनीति क्या है।

रजनीकांत पर सभी की नजरें

रजनीकांत पर सभी की नजरें

रजनीकांत के समर्थकों का कहना है कि कमल हासन राजनीति में अपनी आर्थिक तंगी मिटाने के लिए आए हैं। रजनीकांत के फैन ने कहा कि कमल सिर्फ पैसा कमाने के लिए राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन रजनीकांत ऐसा नहीं करेंगे। कि राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि रजनीकांत की 'आध्यात्मिक राजनीति' बड़े समय तक लोगों के बीच बने रहने के लिए रणनीति है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि रजनीकांत के इस कदम का दक्षिण भारत खासतौर से तमिलनाडु की राजनीति पर क्या असर होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+