रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने एक्टर विशागन से रचाई शादी

नई दिल्ली। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने सोमवार को एक्टर और बिजनेसमैन विशागन वनंगमुडी से शादी की। चेन्नई के लीलाप्लेस होटल में दक्षिण भारतीय रस्मों-रिवाज से सौंदर्या और विशागन शादी के बंधन में बंधे। सौंदर्या रजनीकांत की छोटी बेटी हैं। शादी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और कमल हसन समेत कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। सामने आई शादी की तस्वीरों में सौंदर्या रजनीकांत कांजीरंगा की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं वहीं विशागन क्रीम कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

 सौंदर्या और विशगन की ये दूसरी शादी

सौंदर्या और विशगन की ये दूसरी शादी

सौंदर्या और विशगन दोनों की ये दूसरी शादी है। सौंदर्या ने इससे पहले उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और उन्होंने 2016 में तलाक की अर्जी दे दी और अलग हो गए। उनका वेद नाम का एक बेटा है। वहीं विशगन भी अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके हैं। सौंदर्या रजनीकांत की संगीत और मेहंदी सेरमनी शनिवार को हुई थीं। सौंदर्या ने अपनी मेहंदी सेरमनी की कई तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर पोस्ट कीं। अपनी मेंहदी की तस्वीरें पोस्ट कर सौंदर्या ने लिखा, खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकती। मेरी जिंदगी के तीन सबसे महत्वपूर्ण लोग, मेरे प्यारे पापा, मेरा बेटा और अब मेरे विशगन।

दोनों ही फिल्मों से जुड़े हैं

दोनों ही फिल्मों से जुड़े हैं

ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने 'बाबा', 'मजा', 'संदाकोझी' और 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म 'वंजागर उलागम' के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 20 सिंतबर, 1984 को जन्मी सौंदर्या का असली नाम शकु बाई राव गायकवाड़ है। 2014 में रिलीज रजनीकांत स्टारर 'कोचादाइयां' के जरिए उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा था। 2010 में आई फिल्म 'गोवा' की वो प्रोड्यूसर रही हैं।

रजनीकांत काफी खुश

रजनीकांत काफी खुश

पिछले दिनों उनकी शादी की प्री- वेडिंग बैश का आयोजिन किया गया था। जहां सौंदर्या की शादी की खुशी में सुपरस्टार रजनीकांत डांस करते दिखाई दिये थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर का काफी वायरल हुआ था। शादी से पहले हुए सेलिब्रेशन में रजनीकांत ने परिवार संग डांस किया। वीड‍ियो में नीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए रजनीकांत खुश नजर आ रहे हैं. उनके साथ छोटे बच्चों ने भी कदम से कदम मिलाए। इस खुशी के मौके पर थलैवा रजनीकांत का एकदम अलग ही अंदाज देखने को मिला। रजनीकांत ने बेटी सौंदर्या की जिंदगी के खुशी भरे पल पर डांस फ्लोर पर जमकर हंगामा मचाया और उन्होंने बेटी की शादी की खुशी में जमकर डांस किया। रजनीकांत के डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+