Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'40 साल बाद टिकट, करीब 40 हजार वोटों से जीत', कड़ी उपचुनाव में परचम लहराने के बाद चावडा ने ऐसे कहा शुक्रिया

Rajendra Chavda: गुजरात की राजनीति में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। मेहसाणा जिले की कड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावडा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावडा को भारी मतों से हराकर जीत हासिल की है। चावडा को कुल 99,742 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 60,290 वोट ही मिल सके। इस तरह भाजपा ने 39,452 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की।

यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। इस चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि भाजपा की जड़ें ग्रामीण और आरक्षित इलाकों में भी मजबूत बनी हुई हैं। राजेंद्र चावडा की भारी जीत ने यह दिखाया कि पार्टी ने इन वर्गों में भी अपना विश्वास बनाए रखा है।

Rajendra Chavda

चावडा बोले - 40 साल बाद मिला मौका, जनता ने दिलाया सम्मान

जीत के बाद राजेंद्र चावडा ने कहा, "यह सभी मतदाताओं की जीत है। पार्टी ने मुझे 40 साल बाद टिकट दिया और जनता ने मुझे करीब 40 हजार वोटों से जिताकर बहुत बड़ा सम्मान दिया है।" उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। {video1}
ये भी पढ़ें: Visavadar ByPoll Result 2025: विसवादर उपचुनाव में कैसे AAP और BJP की प्रतिष्ठा है दांव पर लगी, कौन मारेगा बाजी

जनता ने फिर जताया भाजपा पर भरोसा

कड़ी विधानसभा सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नव-निर्वाचित विधायक राजेंद्र छाबड़ा ने इसे पार्टी संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा, "यह नतीजा विकास और सुशासन के प्रति जनता की सोच को दर्शाता है। लोगों ने एक बार फिर भाजपा के कामकाज के तरीकों पर भरोसा जताया है।"

गुजरात विधानसभा में अब 162 विधायक BJP के

इस उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा के गुजरात विधानसभा में विधायकों की संख्या 161 से बढ़कर 162 हो गई है। पहले से ही मजबूत स्थिति में मौजूद भाजपा को इस नतीजे से और बढ़त मिली है, जिससे उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

BJP-कांग्रेस में थी टक्कर

इस उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन असली मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही देखने को मिला।

छोटे दलों की भी रही मौजूदगी

इस चुनाव में शंकरसिंह वाघेला की प्रजाशक्ति डेमोक्रेटिक पार्टी, भारतीय जन परिषद, सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी, आपकी आवाज पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे छोटे दलों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। खास बात यह रही कि AAP ने कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक गठबंधन (INDIA) का हिस्सा होने के बावजूद यहां अलग से चुनाव लड़ा।

उत्तर गुजरात की अहम सीट मानी जाती है कड़ी

मेहसाणा जिले की कड़ी विधानसभा सीट उत्तर गुजरात की महत्वपूर्ण सीटों में गिनी जाती है। इस क्षेत्र में कुल 32 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कड़ी उन्हीं में से एक सीट है, जहां भाजपा का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।

2.5 लाख से ज्यादा मतदाता, ग्रामीण वोटरों पर असर

कड़ी विधानसभा क्षेत्र में ढाई लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें अधिकांश वोटर OBC और किसान समुदाय से आते हैं। इस वजह से यह सीट ग्रामीण जनमत की नब्ज जानने के लिए भी अहम मानी जाती है।

मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है कड़ी

कड़ी विधानसभा सीट मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र में आती है, जिसे भाजपा 2009 से लगातार जीतती आ रही है। ऐसे में कड़ी में मिली इस ताजा जीत ने भाजपा के लिए आगामी चुनावों में एक सकारात्मक संकेत दे दिया है।

पूर्व विधायक के निधन से खाली हुई थी सीट

यह सीट भाजपा विधायक के निधन के चलते खाली हुई थी, जिससे यह उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। ऐसे में छाबड़ा की बड़ी जीत ने न सिर्फ पार्टी का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि राज्य की राजनीति में भाजपा की मजबूत स्थिति को फिर से साबित किया है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: त्रिस्तरीय चुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए कब होगी वोटिंग, कब आएंगे रिजल्ट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+