Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: त्रिस्तरीय चुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए कब होगी वोटिंग, कब आएंगे रिजल्ट
Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। हरिद्वार छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया था। पंचायती राज सचिव की ओर से चुनावी अधिसूचना 21 जून को जारी होने के बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी 23 जून को चुनाव की सूचना जारी करेंगे।

प्रदेश में पहली बार दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। जबकि 19 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।राज्य निर्वाचन की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के बाद प्रदेश के पंचायतों में मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव होने हैं। जिसके तहत 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। प्रदेश के 12 जिलों में 66 हजार 418 पदों पर चुनाव होने हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-
- 25 जून से 28 जून 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया
- 29 जून से 1 जुलाई तक सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच
- 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 3 तक नाम वापसी की तिथि
- दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव होंगे
- पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 3 जुलाई को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक किया
- पहले चरण का मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
- दूसरे चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन 8 जुलाई को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक
- दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.
- दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 19 जुलाई को सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक
पंचायत चुनाव आंकड़े-
- ग्राम पंचायत के 55 हजार 587 पद
- प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पद
- सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पद
- सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव
- 66 हजार 418 पदों पर चुनाव होने
- प्रदेश भर में कुल 8276 मतदान केंद्र












Click it and Unblock the Notifications