'ढीली जींस पहनने वाले लड़के' बयान पर घिरीं राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष, अब दी सफाई

महिला दिवस पर लड़कों की 'ढीली जींस' का बयान देकर चर्चा में आईं राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी है। सुमन शर्मा ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया जबकि हकीकत में वो लैंगिक समानता की बात कर रहीं थीं

Suman Sharma

जयपुर। महिला दिवस पर लड़कों की 'ढीली जींस' का बयान देकर चर्चा में आईं राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी है। सुमन शर्मा ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया जबकि हकीकत में वो लैंगिक समानता की बात कर रहीं थीं। राजस्थान में महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में सुमन शर्मा ने कहा था कि ढीली जींस पहनने वाले लड़के अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे।

'मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया'

'मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया'

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सुमन शर्मा के बयान की काफी आलोचना हुई थी। बयान के दो दिन बाद सफाई देते हुए सुमन शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'अगर आप गौर से मेरा बयान सुनेंगे तो देखेंगे कि मैं लड़के और लड़कियों, दोनों की सेहत पर ध्यान देने की बात कर रही हूं। पुराने जमाने में 'ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का.. यहां चौड़ी छाती वीरों की' जैसे गानें चलते थे। चौड़ा सीना हमेशा से बहादुरी के लिए रूपक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।' शर्मा ने कहा कि लो-वेस्ट जीन्स पर उनकी टिप्पणी का मतलब था कि लड़कों में आजकल पोषण की भारी कमी है।

शर्मा ने कहा था, 'नहीं दिखते चौड़ी छाती वाले'

शर्मा ने कहा था, 'नहीं दिखते चौड़ी छाती वाले'

सुमन शर्मा ने महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने बयान के बाद नए विवाद को जन्म दे दिया था। उन्होंने कहा था, 'एक वक्त ऐसा था जब लड़कियां ऐसे मर्दों की कल्पना करती थीं जिनकी छाती चौड़ी और सीने में ढेर सारा बाल हो, चौड़ी छाती वाला इंसान चाहिए, लेकिन आजकल ऐसे मर्द नहीं दिखते। आजकल लड़के केवल ढीली जींस पहने दिखते हैं।'

'लो-वेस्ट पहनने वाले कैसे करेंगे रक्षा'

'लो-वेस्ट पहनने वाले कैसे करेंगे रक्षा'

उन्होंने युवाओं के फैशन ट्रेंड पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ऐसे लड़के, जो अपनी जींस नहीं संभाल सकते, वो अपनी बहनों की रक्षा कैसे करेंगे। उन्होंने कहा 'कमर के नीचे जींस जा रही है, लो-वेस्ट जींस, जिसकी जींस नहीं संभले, वो अपनी बहनों को क्या संभालेगा? आजकल लड़के लड़कियों की तरह इयररिंग्स पहनने लगे हैं। मैं इसकी आलोचना नहीं कर रही हूं लेकिन हमें इसे बदलना होगा। हमें लड़कों को चौड़ी छाती के लिए तैयार करना होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+