राजस्थान में 11 से 15 जून के बीच इन इलाकों में धूलभरी आंधी की चेतावनी
जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में 11 से 15 जून के बीच धूल भरी आंधी और गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस धूल भरी आंधी के चपेट में अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर , झुंझुनू, करौली कोटा, टोंक, राजसमंद, सीकर और उदयपुर आ सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी और लू देखने को मिल रहा है। इसकी वजर से आम जन जीवन में भी प्रभावित हुआ है। गर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को राजस्थान के चुरू में पारा एक बार फिर 50 डिग्री को पार कर गया। जबकि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पारा 45 के उपर ही रहा। हालांकि मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी में यह नहीं कहा गया है कि राज्य के लोगों को गर्मी से कब तक राहत मिलेगी या फिर बारिश कब से शुरू हो सकती है।
इधर मौसम विभाग ने 11 जून के लिए दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है। हालांकि मंगलवार को सुबह और शाम को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में परिवर्तन भी देखने को मिला था। दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश भी देखने को मिली है, जिसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज सुबह कहा था कि दिल्ली में मंगलवार को भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है और उसने अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी आने की आशंका भी व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें-हल्की बारिश से कम हुई दिल्ली की तपन, नोएडा-गाजियाबाद में भी भीगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications