राजस्थान में आज कई जगहों पर है हीट वेव की चेतावनी, हो जाइए सावधान
जयपुर। अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के जयपुर चढ़ते पारे से लोगों के लिए मुसिबतें बढ़ने जा रही हैं। गर्मी के चलते चलते जयपुर के मौसम विभाग ने आज यानी की 3 अप्रैल के लिए राजस्थान के कुछ जिलों में हीट वेव वार्निंग जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर में सीवियर वार्निंग जारी की है। इसके अलावा हीट वेव वार्निंग में रखे गए क्षेत्रों में जालौर, पाली जिले , चुरु , बीकानेर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ शामिल हैं।

क्या होता है हीट वेव
लम्बे समय तक अत्यधिक गर्म मौसम बरकरार रहने से हीटवेव बनता है। हीटवेव असल में एक स्थान के वास्तविक तापमान और उसके सामान्य तापमान के बीच के अन्तर से बनता है। आईएमडी के मुताबिक, यदि एक स्थान का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम-से-कम 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों में कम-से-कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है तो हीटवेव चलती है। यदि वृद्धि 6.4 डिग्री से अधिक है और वास्तविक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाए, तो इसे एक गम्भीर हीटवेव कहा जाता है। तटीय क्षेत्रों में, जब अधिकतम तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाए या तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाए तो हीटवेव चलता है।
#Rajasthan: Jaipur Weather Department has issued severe heatwave warning for Barmer and Jaisalmer and heat wave warning for Jalore, Jaisalmer, Pali, Churu, Bikaner, Kota, Bundi and Chittorgarh, for tomorrow
— ANI (@ANI) April 2, 2019
हीटवेव के क्या कारण हैं?
हीटवेव को मोटे तौर पर एक जलवायु सम्बन्धी घटना के रूप में देखा जा सकता है, लेकिन इसमें आस-पास के पर्यावरणीय कारक भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उच्च वायुमण्डलीय दबाव प्रणाली वायुमण्डल के ऊपरी स्तर पर रहने वाली हवा को नीचे लाकर घुमाती है। इससे हवा में संकुचन के कारण तापमान बढ़ता है और हवा वहाँ से निकल नहीं पाती। इससे हीटवेव कई दिनों तक टिका रहता है।












Click it and Unblock the Notifications