राजस्थान: मालपुरा में कांवड़ियों पर हमला, कई लोग घायल, पूरा इलाका छावनी में तब्दील
मालुपरा। जयपुर से करीब 90 किमी दूर मालपुरा में कांवड़ियों के एक बड़े समूह पर अटैक हुआ है, जिसमें 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने मालपुरा के ट्रक स्टैंड पर मिलकर कांवडियों की पत्थरों और लाठियों से पीटाई कर दी। उसी दौरान लोगों ने दो बसों पर अटैक कर दिया, जिसके बाद कई लोगों के सिर में चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल हुए करीब 10 लोगों को मालपुरा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

शहर में भारी पुलिस बल तैनात
इस बीच लोगों ने एक स्कॉर्पियो कार को भी आग के हवाले कर दिया है। टोंक जिले के मालपुरा तहसील में करीब 4 बजे के आसपास यह घटना हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र का माहौल बिगड़ गया है और मालपुरा में भारी पुलिस बल तैनात कर छावनी में बदल दिया गया है। इस घटना के बाद एसपी योगेश दाधीच मौके पर पहुंचे हैं और RAC सहित भारी पुलिस बल तैनात मामले को शांत करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

हालात नियंत्रण से बाहर
मालपुरा में टोडारायसिंह रोड़ से होकर कांवड़ यात्रा जयपुर की तरफ निकल रही थी, तभी कुछ लोगों ने अटैक कर दिया। जयपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर अटैक करने के लिए पहले से योजना बना दी थी। एक विशेष समुदाय के लोग आरोपियों के खिलाफ पुलिस तुरंत कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर एसपी योगेश दाधीज पहुंच चुके हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उनके अनुसार हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन नियंत्रण में हैं। हालांकि, हकीकत कुछ और है, क्योंकि धारा 144 के बाद भी तोड़ फोड़ हुई है।

ट्रक स्टैंड पर 2 हजार लोग हुए इकट्ठा
फिलहाल माहौल यह है कि कांवड़ियों पर हुए अटैक के बाद ट्रक स्टैंड पर एक विशेष समुदाय के करीब 2 हजार लोग इकट्ठा हुए हैं। इस दौरान कुछ लोग वॉट्सएप्प पर भी भड़काऊ मैसेज कर रहे हैं, इससे माहौल और ज्यादा बिगड़ने की संभावना है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications