लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में 2 चरणों में वोटिंग, जानिए किस सीट पर कब पड़ेंगे वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव बिगुल बज चुका है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है और प्रक्रिया पूरी होने तक अब सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों व नियुक्ति पर पूरी तरह रोक रहेगी। 17वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरण में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी।

 rajasthan lok sabha elections 2019 date schedule for voting result
राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को चौथे चरण में तथा 12 सीटों पर मतदान 6 मई को पांचवें चरण में होगा। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में चार अनुसूचित जाति, तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं वहीं 18 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया तथा उम्मीदवारों के खर्चे पर नजर रखेंगे।

राजस्थान: पहला चरण
नामांकन शुरू- 2 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 10 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 12 अप्रैल
मतदान- 29 अप्रैल

प्रथम चरण की 13 लोकसभा सीटें- टोंक- सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां

दूसरा चरण
नामांकन शुरू- 10 अप्रैल
नामांकन की आखिरी तारीख-18 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 20 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 22 अप्रैल
मतदान- 6 मई 2019

दूसरे चरण की 12 लोकसभा सीटें- श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+