'हमारा मुखिया चोर है', राजस्थान हाईकोर्ट में बड़ा बवाल, CJ संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट में सोमवार को ऐसा विरोध देखने को मिला, जिसने न्यायिक गलियारों में भी चर्चा बढ़ा दी है। हाई कोर्ट के वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा के खिलाफ हड़ताल और धरना शुरू कर दिया। वकीलों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और मुकदमों की सुनवाई के लिए लगने वाली सूची में मनमानी की जा रही है।

जयपुर और जोधपुर, दोनों पीठों में वकीलों ने विरोध जताया। हालात को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची। विरोध के दौरान कुछ वकील हाई कोर्ट के गलियारे में अपनी फाइलों के साथ बैठ गए और नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में "गली-गली में शोर है, हमारा मुखिया चोर है" जैसे नारे सुनाई दिए। यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद और ज्यादा चर्चा में आया है।

Rajasthan High Court Lawyers Protest

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ क्यों उतरे वकील?

वकीलों का विरोध राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ है। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का आरोप है कि प्रशासनिक शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही मुकदमों की सूची तैयार करने और मामलों को अलग-अलग पीठों के सामने लगाने में भी कथित तौर पर गड़बड़ी की जा रही है। इन्हीं आरोपों को लेकर वकीलों ने सोमवार को काम बंद कर धरना और विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

ये भी पढ़ें: 'वो बीच में बोलने वाले कौन हैं?', CJI सूर्यकांत ने BCI को लगाई फटकार, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में दिया बड़ा बयान!

'गली-गली में शोर है...' के नारे

इस प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया, जिसमें वकील नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान "गली-गली में शोर है, हमारा मुखिया चोर है" जैसे नारे लगाए गए। विरोध में इस्तेमाल की गई भाषा ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे नए दौर के आक्रामक आंदोलन के तौर-तरीकों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, वकीलों के प्रदर्शन की असली वजह हाई कोर्ट के प्रशासन और मामलों की सूची से जुड़े गंभीर आरोप हैं।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने भी उठाए थे सवाल

वकीलों का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया था कि मामलों की सूची तैयार करने में दखल दिया जा रहा है और प्रशासनिक शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से राजस्थान हाई कोर्ट की अगुवाई के लिए किसी दूसरे राज्य से मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने का आग्रह भी किया था।

CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

इन आरोपों के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने जस्टिस संदीप मेहता की ओर से लिखे गए पत्रों में उठाई गई चिंताओं का संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश ने यह भी साफ किया कि किसी मौजूदा न्यायाधीश के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई तय संस्थागत प्रक्रिया के तहत ही होनी चाहिए। यानी किसी जज के खिलाफ आरोप लगने के बाद उसका फैसला सड़क पर या किसी दूसरे तरीके से नहीं, बल्कि न्यायपालिका में तय प्रक्रिया के अनुसार ही किया जाएगा।

नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति पर भी काम

CJI सूर्यकांत ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम बाकी हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। उनके बयान के मुताबिक, जस्टिस संदीप मेहता के पत्रों में उठाई गई चिंताओं को उन्होंने पहले ही देख लिया है और मामले को संस्थागत व्यवस्था के तहत ही आगे बढ़ाया जा रहा है।

मामला क्यों बढ़ा गंभीर?

राजस्थान हाई कोर्ट में वकीलों का इस तरह खुलकर विरोध करना ऐसे समय हुआ है, जब हाई कोर्ट के प्रशासन को लेकर सुप्रीम कोर्ट स्तर पर भी सवाल उठाए गए हैं। एक तरफ जस्टिस संदीप मेहता के पत्र हैं, जिनमें मुकदमों की सूची और प्रशासनिक अधिकारों के इस्तेमाल को लेकर आरोप लगाए गए हैं। दूसरी तरफ अब जयपुर और जोधपुर में वकीलों का धरना और हड़ताल सामने आई है।

ये भी पढ़ें: मनन मिश्रा कौन ? CJP ने उनके खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, इस्तीफे के लिए कर सकती है आंदोलन, CJI से जुड़ा है विवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+