'वो बीच में बोलने वाले कौन हैं?', CJI सूर्यकांत ने BCI को लगाई फटकार, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में दिया बड़ा बयान!

CJI Surya Kant Slams BCI: NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के छात्रों से जुड़े विवाद में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। मामला उस समय शुरू हुआ था जब NALSAR के छात्रों के एक समूह ने CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद BCI ने 2026 बैच के छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।

बाद में इस फैसले में बदलाव किया गया और आखिरकार BCI ने पूरी कार्रवाई बंद करने का ऐलान कर दिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को लेकर अहम टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील के. परमेश्वर ने NALSAR मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि BCI को यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रों के विरोध से जुड़े मामले में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है और इसकी कार्रवाई छात्रों के बोलने और अपनी बात रखने के अधिकार से जुड़ी है।

CJI Surya Kant Slams BCI

इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि BCI की कार्रवाई की जरूरत नहीं थी। उन्होंने साफ किया कि अगर छात्रों के पास किसी मुद्दे को लेकर कारण है और वे कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका जा सकता। CJI ने कहा कि छात्रों ने उन्हें एक पत्र लिखा है और यह मामला उनके और छात्रों के बीच है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है।

ये भी पढ़ें: मनन मिश्रा कौन ? CJP ने उनके खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, इस्तीफे के लिए कर सकती है आंदोलन, CJI से जुड़ा है विवाद

'गलत हों तब भी बोलने का अधिकार'

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने अपने छात्र जीवन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह खुद भी युवावस्था में छात्र गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। अगर उनका विरोध कानून के मुताबिक और शांतिपूर्ण है तो कोई उन्हें रोक नहीं सकता। CJI ने यह भी कहा कि सभी को बड़ा दिल रखना चाहिए। उनके मुताबिक, अगर छात्र किसी मुद्दे पर गलत भी हों, तब भी उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।

छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए BCI और सभी राज्य बार काउंसिलों को लेकर अहम निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि आगे की सुनवाई तक किसी भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी या दूसरी यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ इस मामले में कोई दंडात्मक या आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कोर्ट ने BCI से छात्रों का नामांकन न रोकने को भी कहा। CJI ने वरिष्ठ वकील के. परमेश्वर से छात्रों को यह संदेश देने के लिए कहा कि वे जल्द से जल्द अपना नामांकन कराएं और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की सदस्यता लें।

BCI से पूछा- बैठक हुई भी थी या नहीं?

सुप्रीम कोर्ट की पीठ में CJI सूर्यकांत के साथ जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने BCI की ओर से लिए गए फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या NALSAR छात्रों के संबंध में फैसला लेने के लिए BCI की बैठक वास्तव में बुलाई गई थी। BCI की ओर से पेश वकील राधिका गौतम से कोर्ट ने कहा कि इस बारे में जवाब दाखिल करते समय जानकारी देनी होगी।

वरिष्ठ वकील परमेश्वर ने कहा कि उन्हें केरल से BCI के एक सदस्य ने बताया है कि काउंसिल की कोई बैठक नहीं हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बैठक नहीं हुई तो यह फैसला कैसे लिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने BCI को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद?

मामला NALSAR के दीक्षांत समारोह से जुड़ा है। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने CJI सूर्यकांत को समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। 23 जुलाई को LLB के अंतिम वर्ष के 70 छात्रों ने इस संबंध में पहली शिकायत दी थी। इसके बाद दूसरे बैच के छात्रों ने भी उनके अभियान का समर्थन किया।

छात्रों ने अपनी आपत्ति में CJI सूर्यकांत की उन टिप्पणियों का हवाला दिया था, जो दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सामने आई थीं। छात्रों का कहना था कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि का चयन यूनिवर्सिटी के संवैधानिक अधिकारों, न्याय तक पहुंच और लोगों की शिकायतों पर बातचीत जैसे मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए।

पहले नामांकन पर रोक, फिर बदला फैसला

इस विवाद के बीच गुरुवार को BCI ने सभी राज्य बार काउंसिलों को निर्देश दिया था कि 2026 में NALSAR से कानून की डिग्री लेने वाले छात्रों का नामांकन अगले आदेश तक न किया जाए। साथ ही BCI ने NALSAR से उन लोगों की जानकारी मांगी थी, जिन्होंने CJI को दीक्षांत समारोह में बुलाने के विरोध में शुरू हुए अभियान को शुरू करने, आयोजित करने या आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई थी।

बाद में BCI ने अपने आदेश में बदलाव किया। काउंसिल ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र निर्दोष हैं और किसी छात्र को उसकी गलती के बिना नुकसान नहीं होना चाहिए। हालांकि, कुछ शिक्षकों और बाहरी लोगों पर छात्रों को प्रभावित करने या अभियान के लिए उकसाने के आरोपों की जांच जारी रखने की बात कही गई थी।

अब BCI ने पूरी कार्रवाई बंद की

शुक्रवार सुबह BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि 2026 बैच के खिलाफ पूरी कार्यवाही बंद करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकीलों, बार के सदस्यों, कानून के छात्रों और दूसरे लोगों से मिले सुझावों पर विचार करने के बाद काउंसिल इस नतीजे पर पहुंची कि NALSAR का 2026 बैच किसी तरह की गड़बड़ी या आंदोलन में शामिल नहीं था। इसलिए अब आगे किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

इस फैसले के साथ BCI ने उस जांच को भी आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया, जिसे एक दिन पहले कुछ शिक्षकों और बाहरी लोगों की भूमिका को लेकर जारी रखा गया था।

छात्रों को BCI चेयरमैन की सलाह

हालांकि, BCI चेयरमैन ने कार्रवाई बंद करने के साथ छात्रों को संस्थागत मर्यादा बनाए रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि कानून के छात्र आगे चलकर कानूनी संस्थानों की जिम्मेदारी संभालेंगे, इसलिए उन्हें अपनी राय खुलकर रखनी चाहिए, लेकिन सम्मान और संस्थागत मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में असहमति की जगह है, लेकिन सर्वोच्च न्यायिक पद का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाना सही तरीका नहीं है।

ये भी पढ़ें: CJP Protest: 'हमारा समय बर्बाद मत कीजिए', वायरल बयान पर CJI की सफाई, अब क्या कह दिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+