राजस्थान: श्रम विभाग का कर्मचारियों को आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर ना आएं
जयपुर। राजस्थान सरकार के श्रम विभाग ने अपने कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वो ड्यूटी पर होते हुए दफ्तर में पेंट शर्ट पहन कर ही आएं। आदेश में जींस-टीशर्ट और दूसरे ऐसे ही अशिष्ट लिबास पहनने को मना किया गया है। श्रम आयुक्त गिरिराज सिंह कुशवाहा की ओर से 21 जून को यह ऑर्डर जारी किया गया है।

ऑर्डर को 21 जून को जयपुर से जारी हुआ। आयुक्त गिरिराज सिंह कुशवाहा ने आदेश में कहा कि कर्मचारी-अधिकारी की एक गरिमा होती है लेकिन देखने में आया है कि कुछ कर्मचारी-अधिकारी अशिष्ट पोशाक पहनकर दफ्तर में आते हैं जो उचित नहीं है।

इस ऑर्डर में कहा गया है कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी दफ्तर में जींस टीशर्ट और ऐसे ही अशोभनीय कपड़े पहन कर आ जाते हैं जो अच्छा नहीं है और दफ्तर की गरिमा के खिलाफ है। ऐसे में कोई भी कर्मचारी या अधिकारी कार्यालय में जींस, टी-शर्ट और दूसरे अशिष्ट कपड़े पहन कर न आए।












Click it and Unblock the Notifications