राजस्थान चुनाव: वोटिंग के बीच सीएम के चेहरे को लेकर क्या बोले सचिन पायलट

Recommended Video

    Rajasthan Elections : Ashok Gehlot, Sachin Pilot ने डाला वोट, कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने एक बार फिर वसुंधरा राजे पर भरोसा जताया है जबकि कांग्रेस ने सीएम पद को लेकर किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को इस बारे में बात की।

    Rajasthan Elections: Sachin Pilot, on CM face from Congress: We will sit and discuss after getting majority

    सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद हम सब बैठकर इसपर बात करेंगे। दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी इस दौरान सामने आया है, ऐसे में पार्टी ने चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम के चेहरे का ऐलान करने की बात की है।

    5 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस इस चुनाव में पूरी ताकत आजमा रही है और पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे बहुमत हासिल करने में कामयाब होंगे। दूसरी तरफ, वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी राजस्थान में अपनी जीत दोहराने के लिए तमाम रणनीति अपनाती दिखाई दी है। विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+