राजस्थान के DGP ने चिट्ठी लिखकर हरियाणा और दिल्ली पुलिस से की ये मांग

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रदेश के डीजीपी ने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को चिट्ठी लिखी है...

नई दिल्ली। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने हरियाणा और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर सहयोग की अपील की है। दरअसल पिछले दिनों इस मामले में एसओजी की टीम कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा की तलाश में हरियाणा के मानेसर पहुंची थी, लेकिन नाकाम रही। अब डीजीपी भूपेंद्र यादव ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वो दोनों राज्यों की पुलिस से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के केस को लेकर चल रही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की जांच में सहयोग की मांग करते हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Crisis पर High Court में Sachin Pilot और Speaker के वकीलों ने दी ये दलील | वनइंडिया हिंदी
    rajasthan political crisis

    आपको बता दें कि बीते रविवार की रात को राजस्थान एसओजी की टीम हरियाणा के मानेसर पहुंची थी। एसओजी को शक था कि मानेसर के एक रिसॉर्ट में कांग्रेस के सभी बागी विधायक और खुद विधायक भंवरलाल शर्मा भी रुके हुए हैं। ऑडियो टेप मामले में एसओजी ने विधायक भंवर लाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि होटल मैनेजमेंट की तरफ से एसओजी टीम को अंदर नहीं जाने दिया गया और कहा गया कि वो अगले दिन सुबह को आएं।

    चार दिन की पुलिस रिमांड पर संजय जैन
    एसओजी के एडिशनल डीजीपी अशोक राठौर के मुताबिक, सूचना के आधार पर एसओजी की टीम विधायक भंवरलाल शर्मा से पूछताछ के लिए मानेसर पहुंची थी। इससे पहले भंवरलाल शर्मा के चुरू और जयपुर स्थित आवास पर नोटिस भी भेजे गए थे। वहीं इससे पहले एसओजी ने मामले में संजय जैन को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोप है कि संजय जैन ने ही राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को पैसे का लालच दिया। संजय जैन फिलहाल चार दिन की पुलिस रिमांड पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+