VIDEO: शादी के दिन ही दुल्हन आई कोरोना पॉजिटिव तो कोविड सेंटर में पीपीई किट पहन लिए फेरे
VIDEO: कोविड सेंटर में पीपीई किट पहन दूल्हा-दुल्हन ने की शादी
नई दिल्ली। राजस्थान में एक जोड़े की रविवार को कोविड सेंटर में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी कराई गई। बाड़ा शाहबाद के केलवारा कोविड सेंटर में ये शादी हुई। दूल्हा-दुल्हन और पंडित ने शादी की रस्मों के दौरान पीपीई किट पहन रखी थी। सेंटर में ही छोटा सा पंडाल लगाया गया, जिसमें रस्में हुईं। इस दौरान सरकार की ओर से जारी सभी प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया।

देश में कोरोना की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 36,011 नए मामले आए हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से संक्रमण से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 482 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या 96.44 लाख हो गई है। अब तक इस जानलेवा वायरस से देश में 1,40,182 लोगों की मौत हो चुकी है. 41,970 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हो चुके लोगों की संख्या 91,00,792 हो गई।












Click it and Unblock the Notifications