CAA पर राजस्थान कांग्रेस में दो फाड़, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी बोले करना ही होगा लागू

नई दिल्ली- नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस देशभर में माहौल बनाए हुए है। जिन राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां विधानसभाओं से इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित कराए जा रहे हैं। लेकिन, अब कांग्रेस की इस सोच की खिल्ली उड़ाने वाले पार्टी नेताओं में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस कानून के बारे में दो टूक कह दिया है कि केंद्र के इस कानून को नहीं मानने का राज्य सरकारों के पास कोई विकल्प नहीं है और उन्हें हर हाल में इसे लागू करना ही होगा।

Rajasthan Congress split on CAA, Assembly Speaker CP Joshi said State government has to implement

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि 'भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून पास किया है और राज्य सरकारों को इस लागू करना ही होगा। संविधान के तहत नागरिकता केंद्र का विषय है, राज्य का नहीं।'

सीएए पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर करने वाले कांग्रेस नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी अकेले नहीं है। इससे पहले दो और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और केंद्रीय मंत्री रह चुके कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद ने भी बिल्कुल जोशी की तरह ही राय जाहिर की हुई है, जो कि कांग्रेस की आधिकारिक पार्टी लाइन से अलग है।

इस बीच राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीष पूनिया ने सीपी जोशी के बयान का स्वागत किया है। पूनिया ने कहा है, 'इसके समर्थन के लिए मैं सीपी जोशी का स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। उनसे पहले कई कांग्रेसी नेताओं जैसे शशि थरूर, जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल भी कह चुके हैं कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू करना ही होगा। '

जहां तक राजस्थान सरकार का सवाल है तो कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने पिछले दिनों ही इस कानून के खिलाफ कैबिनेट से संकल्प पारित किया है। पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में भी इसका औपचारिक विरोध कर रही है।

बता दें कि सीपी जोशी मनमोहन सरकार में कद्दावर मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने शुक्रवार को उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय के एक कार्यक्रम में सीएए पर अपनी सरकार के खिलाफ ही इतनी बड़ी बात कह दी। पंजाब और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने तो विधानसभा से इसके खिलाफ प्रस्ताव भी पारित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+